फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: मोगा में पत्थर से लदा टिप्पर कार के ऊपर पलटा, चार लोगों की मौत, चार साल की बच्ची सलामत

Fri, 22 Dec 2023 04:18 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)

सार

हादसा पंजाब के मोगा जिले के गांव बुट्टर के पास हुआ है। जान गंवाने वालों में नवविवाहित जोड़ा और दो अन्य लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
सड़क पर बिखरे पत्थर और मौके पर जुटे लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मोगा जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां मोगा-बरनाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार टिप्पर संतुलन बिगड़ने से कार के ऊपर पलट गया। टिप्पर पर पत्थर लदे थे। हादसे में चार लोगों की जान चली गई है। वहीं चार साल बच्ची सलामत है। जानकारी के मुताबिक परिवार राजस्थान के हनुमानगढ़ से मोगा में शादी समारोह में शामिल होने आया था।

विज्ञापन


हादसा गांव बुट्टर के पास हुआ है। जान गंवाने वालों में नवविवाहित जोड़ा और दो अन्य लोग शामिल हैं। निहाल सिंह वाला के डीएसपी मनजीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मोगा-बरनाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव बुट्टर के पास तेज रफ्तार पत्थर से भरा टिप्पर संतुलन बिगड़ने की वजह से एक कार के ऊपर पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में कार में फंसे चार लोगों क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया और गंभीर हालत में मोगा के सरकारी अस्पताल भेजा गया। जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं एक चार साल की बच्ची सलामत है।
विज्ञापन


विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें