फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत,दो गंभीर रूप से घायल

Sun, 24 Jun 2018 08:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,राजपुरा (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
बनूड़-तेपला रोड पर दो कारों की आमने-सामने टक्कर में एक लड़की सहित चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शंभू पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के ज्वाला जी निवासी विजय कुमार, उनका साला मनबीर सिंह, प्रियंका, सुमन और 14 वर्षीय शामली गुरुग्राम से ज्वाला जी अपनी स्विफ्ट डिजायर से जा रहे थे।
विज्ञापन


बनूड़-तेपला रोड पर गांव राजगढ़ के नजदीक सामने से आ रही रेनो लोजी कार, जो कसौली से नोएडा जा रही थी, से कार की टक्कर हो गई। हादसे में विजय कुमार (45), मनबीर सिंह (32) और शामली (14) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि प्रियंका और सुमन गंभीर घायल हो गई। दोनों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

वहीं दूसरी कार सवार अमनजेयी पुत्र वेदप्रकाश निवासी नोएडा की मौत हो गई। जबकि कार चालक शिवम तिवारी निवासी नोएडा मौके से फरार हो गया। शंभू पुलिस के आईओ एएसआई बूटा सिंह ने बताया कि रेनो कार चालक शिवम तिवारी कसौली से नोएडा जा रहा था। अमनजेयी ने उससे नोएडा के लिए लिफ्ट ली थी। शिवम तिवारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें