फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: 2022 की आखिरी रात में बड़ा सड़क हादसा, अमृतसर में चार की मौत और आठ लोग घायल

Sun, 01 Jan 2023 10:06 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

घरिंडा थाना प्रभारी कर्मपाल सिंह रंधावा ने बताया कि एक मृतक का अभी पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है, जबकि हादसे में मारे गए दूसरे व्यक्ति की पहचान की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि कार चालक को भी अरोड़ा अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। थ्री व्हीलर में सवार दाना मंडी में पल्लेदारी का काम करते हैं और सीमांत गांव नेष्टा के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के घरिंडा थानाक्षेत्र के सीमांत गांव नेष्टा के पास शनिवार की देर रात एक तेज रफ्तार कार ने सवारियों के साथ जा रहे थ्री व्हीलर को टक्कर मार दी। इससे थ्री व्हीलर सवार चार लोगों की मौत हो गई। जबकि कार और ऑटो चालक समेत जख्मी हुए कुल आठ लोगों को गंभीर हालत में गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। बता दें कि कार में सिर्फ चालक ही था।

विज्ञापन


नेष्टा गांव निवासी दलबीर सिंह ने बताया कि शनिवार रात करीब 9:30 बजे वह अपने थ्री व्हीलर में नेष्टा गांव की 11 सवारियों को लेकर गांव की तरफ जा रहा था। रास्ते में घरिंडा चौक के पास पीछे से आई एक तेज रफ्तार वरना कार ने उसके थ्री व्हीलर में टक्कर मार दी। आटो चालक ने आरोप लगाया कि कार 100 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से भी अधिक रफ्तार में थी। 

कार की टक्कर होने पर एक जोरदार आवाज हुई और थ्री व्हीलर में सवार सभी लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उसने बताया कि लोगों ने ऑटो में फंसे सभी घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। इस दौरान हादसे में कश्मीर सिंह (38) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार चालक सहित अन्य लोगों को छेहरटा के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। देर रात अस्पताल में मलकीत सिंह (30), जसविंदर सिंह (25) और हरजिंदर सिंह (32)  ने दम तोड़ दिया। इसके बाद घायलों को गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


हादसे में ये जख्मी 
तेज रफ्तार कार की चपेट में आने पर ऑटो मालिक दलबीर सिंह, कुलदीप सिंह, सोहन सिंह, जसबीर सिंह, बलविंदर सिंह, निशान सिंह और विशाल घायल हैं। इनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घरिंडा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कर्मपाल सिंह रंधावा ने बताया कि कार चालक की पहचान युवराज सिंह के रूप में हुई है। कार चालक की हालत भी गंभीर बनी हुई है।

अबोहर: गिद्दड़बाहा में धुंध के कारण हादसा, खड़ी ट्राली में घुसी पिकअप, चालक की मौत
गिद्दड़बाहा-मलोट रोड के फ्लाईओवर से पहले हुई एक सड़क दुर्घटना में पिकअप चालक की मौत हो गई। घटना का पता चलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसके शव को सरकारी अस्पताल में पहुंचाया और जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार तहसील डबवाली के गांव गोरीवाला निवासी बजरंग कुमार अपनी पिकअप गाड़ी में रतिन मिल्क के डेयरी उत्पाद लेकर बठिंडा से मलोट की ओर जा रहा था। तभी पिकअप गाड़ी गिद्दड़बाहा मलोट रोड स्थित जुडवा नहरों के फ्लाईओवर के नजदीक पहुंची तो घनी धुंध में सड़क किनारे खड़ी ट्राली से जा टकाराई। यह ट्राली टायर पंचर होने के कारण सड़क किनारे खड़ी थी। इस घटना में पिकअप गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह चकनाचूर हो गया। जबकि चालक बजरंग कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों को अलग करने और शव निकालने के लिए पुलिस को जेसीबी की मदद लेनी पड़ी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें