पुलिस ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि रिवाल्वर लाइसेंसी है अथवा अवैध इसकी जांच की जा रही है। चूंकि तेज बहादुर बीएसएफ से सेवानिवृत्त थे इसलिए उनको बाद में लाइसेंसी रिवाल्वर मिल जाती है। फिलहाल प्रथम दृष्टि को देखते हुए पुलिस ने आत्महत्या की आशंका से भी इंकार नहीं किया है। हालांकि रोहित की मां ने आत्महत्या से इंकार किया है।
अप्रैल 2017 में हुए थे बर्खास्त
महेंद्रगढ़ जिले के राता गांव निवासी बीएसएफ जवान तेज बहादुर उस समय चर्चा में आए थे जब उन्होंने जनवरी 2017 में खाने को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो डाला था। इसके बाद अप्रैल माह में बीएसएफ ने उनको अनुशासन हीनता का दोषी मानते हुए बर्खास्त कर दिया था। उनकी पत्नी बावल की औद्योगिक इकाई में नौकरी करती है और काफी समय से शहर के कालका रोड स्थित शांति विहार कॉलोनी में रहते हैं। तेज बहादुर इस समय इलाहाबाद में चल रहे कुंभ मेले गए में गए हुए हैं।
अभी यह साफ तौर से नहीं कहा जा सकता है कि यह आत्महत्या है या नहीं। रोहित का शव बंद कमरे में मिला था और शव को नागरिक अस्पताल में पहुंचा दिया है। -बिजेंद्र सिंह, मॉडल टाउन थाना प्रभारी