फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियानाः थाने में पूर्व फौजी ने फंदा लगा दी जान, जानें क्या है पूरा मामला

Fri, 12 Apr 2019 06:54 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

लुधियाना में थाने में पूर्व फौजी ने फंदा लगाकर जान दे दी है। घटना लाडोवाल थाना की है। पत्नी द्वारा मारपीट की शिकायत के बाद पुलिस मृतक पूर्व फौजी को लेकर आई थी। मृतक की पहचान लाडोवाल निवासी सरूप सिंह (40) के रूप में हुई है। गुरुवार देर शाम को थाना लाडोवाल पुलिस द्वारा दिए गए कंबल का साइड से कपड़ा फाड़ कर मृतक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


हैरानी की बात है कि हवालात में बंद व्यक्ति ने इतना बड़ा कदम उठा लिया और किसी को पता तक नहीं चला। जब हवालात में मुलाजिमों ने शव लटकता देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी और मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मजिस्ट्रेट द्वारा जांच के बाद पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के हवाले कर दिया है। 

एसीपी पश्चिमी समीर वर्मा ने बताया कि सरूप सिंह रिटायर्ड फौजी था। उसके तीन बच्चे थे और वह शराब पीने का आदी था। उसने कुछ समय पहले नौकरी छोड़ दी थी। शराब पीने की वजह से वह अक्सर पत्नी के साथ मारपीट करता रहता। यही नहीं सुबह से ही शराब पीना शुरू कर देता था। शराब पीने के बाद वह घर में क्लेश करता और पत्नी के साथ मारपीट करता था।
विज्ञापन


अगर उसे कोई समझाता तो वह उसके साथ भी झगड़ा करता था। गुरुवार को उसने अपनी पत्नी के साथ काफी झगड़ा किया और मारपीट की। जिसके बाद उसकी पत्नी ने थाना लाडोवाल के पास शिकायत की थी। शिकायत के बाद पुलिस मुलाजिम मौके पर गए और उसे किसी तरह से काबू कर थाने ले आए। 

पत्नी के कहने पर पुलिस ने 7/51 की कार्रवाई की। मुलाजिमों ने उसे रात में ओढ़ने के लिए कंबल दिया था। सरूप सिंह ने उसी कंबल के साइड से कपड़ा फाड़ कर आत्महत्या कर ली। जब मुलाजिमों ने देखा तो उन्होंने तुरंत लटक रहे पूर्व फौजी को नीचे उतारा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। एसीपी ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें