फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ काटने का आरोपी सरपंच 24 घंटे बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

Sat, 04 Feb 2017 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन(पंजाब)
विज्ञापन
पंजाब में अकाली सरपंच ने काट डाला कांग्रेस सरपंच का हाथ
विज्ञापन
विधानसभा क्षेत्र पट्टी में पैसे बांटने का विरोध करने पर कांग्रेस के पूर्व सरपंच का हाथ और उसके साथी की उंगलियां  काटने वाले आठ आरोपियों को पुलिस अभी तक गिरफ्तार करने में नाकाम रही है। वहीं कांग्रेस के हलका प्रत्याशी हरमिंदर सिंह गिल ने अकाली दल पर पैसे बांटकर चुनाव जीतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


कांग्रेस पूर्व सरपंच हरजिंदर सिंह बोपाराय व बहादुर सिंह ने बताया कि बुधवार की रात को विधानसभा चुनाव को लेकर अकाली नेता व मौजूदा सरपंच सुखदेव सिंह, वरियाम सिंह, बलसेवक सिंह, चरन सिंह, सतनाम सिंह, गुरलाल सिंह, नरिंदर कौर, जगसीर सिंह वोटरों को लुभाने के लिए गांव में पैसे बांट रहे है। पता चलते ही उन्होंने इसका विरोध किया।

हरजिंदर सिंह ने बताया कि उस समय तो मामला शांत हो गया लेकिन वीरवार सुबह 7.30 बजे के करीब अकाली सरपंच अपने साथियों सहित उनके घर आ गए और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इसमें उनका हाथ कट गया और बहादुर सिंह के दाएं हाथ की दो उंगलियां कट गई। शोर मचाने पर आरोपी घटना स्थल से फरार हो गए थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

'अकाली दल पैसे के बल पर चुनाव जीतना चाहता है'

knife - फोटो : Demo Pic
थाना सदर पट्टी प्रभारी हरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है।

इधर, कांग्रेस के हलका प्रत्याशी हरमिंदर सिंह गिल ने आरोप लगाते हुए कहा कि अकाली दल पैसे के बल पर चुनाव जीतना चाहता है, लेकिन वोटर अब जागरूक हो चुका है। चुनाव आयोग को पैसे बांटने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए शिकायत भेजी गई है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें