अवैध संबंधों की चाहत इस कदर हावी हुई कि पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर रची साजिश रचते हुए पत्नी को दे दी खौफनाक मौत। मामला हरियाणा के सांपला का है।
इस्माइला के रहने वाले एक युवक ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में अवैध संबंधों का विरोध करने पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोप है कि युवक ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया।
उसकी पत्नी ने अवैध संबंधों के बारे में परिवार वालों को पहले बताया था और इसे लेकर विवाद भी हुआ था। उस समय पुलिस में शिकायत करने पर युवक ने अपनी गलती मानी थी और मामला सुलझ गया था, लेकिन फिर इस घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने पति व उसकी प्रेमिका के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
सोनीपत की शास्त्री कालोनी की गली नंबर 5 में रहने वाले राजेंद्र सिंह ने बताया कि मैंने अपनी बेटी सुनिधि की शादी इस्माइला गांव के रहने वाले दलबीर के साथ की थी।