फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियानाः पांच साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म, फिर गला दबाकर उतार दिया मौत के घाट

Thu, 14 Mar 2019 12:44 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पंजाब के लुधियाना में एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। एक युवक ने पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात की। इतना ही नहीं आरोपी ने गला दबाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या के बाद आरोपी ने भागने की कोशिश की। लेकिन लोगों ने उसे काबू कर लिया। 

विज्ञापन


सूचना के बाद आला अधिकारी और थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को काबू कर लिया है। जांच के बाद बच्ची का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मामले में बच्ची के परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म करने के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। 

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार आरोपी और बच्ची एक ही बेहड़े में रहते थे। बच्ची नीचे ग्राउंड फ्लोर पर रहती थी, जबकि आरोपी पहली मंजिल पर बने कमरे में किराए पर रहता है। बच्ची बेहड़े में खेलते हुए अक्सर ऊपर चली जाती थी। 
विज्ञापन


बुधवार शाम करीब सात बजे आरोपी फैक्ट्री से छुट्टी कर घर आ चुका था। वह अपने कमरे में आराम कर रहा था। इसी दौरान पांच साल की बच्ची खेलते हुए घर की पहली मंजिल पर चली गई। बच्ची को अकेला देख आरोपी ने उसे कमरे में घसीट लिया। आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात की। 

जब बच्ची चिल्लाई तो आरोपी डर गया और उसने बच्ची की गला दबा कर उसकी हत्या कर दी। वहीं बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुन लोग इकट्ठा हो गए। आरोपी घबरा गया और उसने फरार होने की कोशिश की। मगर आरोपी को लोगों ने काबू कर लिया। एसीपी इंडस्ट्रियल एरिया हरजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें