भोपाल सिंह की पत्नी इस समय गांव की सरपंच हैं। अटाली गांव से लग्न समारोह में शामिल होने के बाद रात करीब साढ़े 10 बजे ये कार से रेवाड़ी की तरफ आ रहे थे तभी सहारनवास गांव के समीप मोड़ पर चालक का कार से नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे कार पेट्रोल पंप के समीप बने डिवाइडर कट से होती हुई रेवाड़ी से महेंद्रगढ़ की तरफ जा रही पिकअप से टकरा गई। हादसे में कार और पिकअप के परखच्चे उड़ गए।
दोनों गांवों में पसरा सन्नाटा
सुर्खपुर और रामपुरी में सोमवार को एक साथ दो-दो लोगों की मौत के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है। दुर्घटना की सूचना सुबह जैसे ही गांव के लोगों को पता चली तो बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतकों के घर पहुंच गए और परिवार को सांत्वना दी। गामीणों ने बताया कि जब दोनों के घरों से अर्थियां उठी तो गांवों के लोगों के भी आंसू निकल पड़े।
हादसे की सूचना के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। घायलों का उपचार किया जा रहा है। -विद्या सागर, एसएचओ थाना रामपुरा