सुनाम: सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत
सुनाम में महलां चौक के पास सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। महलां चौकी पुलिस प्रभारी गुरप्रीत कौर गिल ने कहा कि लहरा के गुरने कलां थाना क्षेत्र निवासी गुरविंदर सिंह अपनी माता कर्मजीत कौर, पत्नी हरप्रीत कौर और बेटी खुशप्रीत कौर के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान महलां चौक पर एक अज्ञात वाहन ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। गुरविंदर सिंह और उनकी मां कर्मजीत कौर की मौत हो गई। उनका पोस्टमार्टम सुनाम में किया जा रहा है जबकि उनकी पत्नी हरप्रीत कौर और बेटी खुशप्रीत कौर घायल हो गईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बठिंडा: ट्राले की टक्कर से महिला की मौत
बठिंडा में तेज रफ्तार ट्राला चालक ने लापरवाही से एक बुजुर्ग महिला को टक्कर मारकर घायल कर दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई। मामले में थाना बालियावाली पुलिस ने मृतक महिला के पति की शिकायत पर ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना बालियांवाली पुलिस के पास गांव ढड्डे निवासी गोपाल चंद ने शिकायत दी कि पिछले दिनों उसकी 68 साल की पत्नी लाजवंत घर से पैदल किसी काम के लिए जा रही थी। इस दौरान एक ट्राला चालक बंगा सिंह तेज रफ्तार गति से वाहन लेकर आया व उसकी पत्नी को टक्कर मार दी, जिसमें उसकी पत्नी की मौत हो गई। मामले में घबराहट में परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया और उसका अंतिम संस्कार कर दिया लेकिन मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद आरोपी वाहन चालक बग्गा सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।