फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: बैंक, चार पेट्रोल पंप व फाइनेंस कंपनी के तीन कर्मचारियों को लूटने वाले पांच शातिरों को पकड़ा

Sun, 27 Jun 2021 07:01 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

पंजाब की फिरोजपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने पांच लुटेरों को धर दबोचा है। हालांकि इस दौरान छह अन्य लुटेरे भागने में कामयाब रहे। इस दौरान नौ लूट की वारदातों से पर्दा उठ गया।  
विज्ञापन
फिरोजपुर पुलिस की गिरफ्त में पांचों आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने लूटपाट करने वाले गिरोह के पांच शातिरों को गांव लालचियां के पास से गिरफ्तार किया है, जबकि छह आरोपी फरार हैं। शातिरों ने पंजाब नेशनल बैंक, चार पेट्रोल पंप और तीन फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों से लूटपाट करने की बात स्वीकार की है।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान गुरविंदर सिंह निवासी पल्ला मेघा, कर्मजीत सिंह, अमरजीत सिंह, युवराज सिंह निवासी मोहनके व अमरजीत सिंह के रूप में हुई है। इसके अलावा जतिंदर सिंह निवासी बस्ती लाभ सिंह गुरुहरसहाए, गब्बर निवासी नौरंगके सियाल, संदीप निवासी खलचियां, गुरप्रीत सिंह निवासी गांव हस्तेके, खाड़कू निवासी जलालाबाद व प्रिंस निवासी मुक्तसर फरार हो गए हैं।

एसएसपी भागीरथ सिंह मीणा ने बताया कि लूटपाट करने वालों पर नकेल कसने के लिए टीम बनाई गई है। सीआईए स्टाफ को सूचना मिली थी कि गांव गुदड़ ढंढी और गुरुहरसहाए के बीच गांव लालचियां के नजदीक नहर किनारे कुछ लोग लूटपाट की योजना बना रहे हैं। इनके पास तेजधार हथियार भी हैं। पुलिस ने दबिश देकर गिरोह के पांच शातिरों को काबू कर लिया। 
विज्ञापन


शातिरों ने इन वारदातों को दिया अंजाम
एसएसपी ने बताया कि शातिरों ने 15 अप्रैल 2020 में ममदोट क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक से दो लाख तीस हजार रुपये लूटे थे। इसके अलावा 20 अगस्त 2020 में भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से गुरुहरसहाए में 80 हजार रुपये, तीन जून 2021 को गांव जीवा राय के एचपी पेट्रोल पंप से 68 हजार रुपये, 13 जुलाई 2020 में बस्ती बोरियां वाली के पास भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 87797 रुपये लूटे थे।

एक जून 2021 को गांव गुदड़ ढंढी के एचपी पेट्रोल पंप से 15300 रुपये, अंनपूर्णा प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से गांव शाम सिंह वाला के पास 14 जून 2021 को 35703 रुपये की नकदी लूटी। इसके साथ ही गुप्ता पेट्रोल पंप से 3500 रुपये और बाबा दीप सिंह पेट्रोल पंप फिरोजपुर से 25000 रुपये 24 जून 2021 को लूटे हैं। बता दें कि गुरप्रीत पर दो, संदीप पर दो, अमरजीत पर एक, जतिंदर पर एक केस और अमरजीत पर एक केस दर्ज है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें