फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, घरों में मचा कोहराम, अलग-अलग जलीं चिताएं

Sun, 27 Jun 2021 04:30 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

हरियाणा के चरखी दादरी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी थी। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। दोनों दोस्त सैनीपुरा और काठमंडी के रहने वाले थे। 
विज्ञापन
नवीन और श्याम की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दादरी-दिल्ली मुख्यमार्ग पर नेशन हाइवे-152-डी के निर्माणाधीन पिल्लर के समीप शनिवार रात सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। मृतक शहर के काठमंडी और सैनीपुरा क्षेत्र के रहने वाले थे। एक ने दादरी सिविल अस्पताल तो दूसरे ने पीजीआई में दम तोड़ा। 

विज्ञापन


रविवार सुबह पुलिस ने दोनों का पोस्टमार्टम करवाया और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों की चिता अलग-अग समय जलीं। मृतकों में से एक युवक के पिता की पहले मौत हो चुकी है और दो बड़ी बहनों की शादी के बाद वो मां का इकलौता सहारा था।

जानकारी के अनुसार काठमंडी क्षेत्र निवासी श्याम (25) गुरुग्राम स्थित एक फार्मा कंपनी में काम करता था। शनिवार रात वो बाइक पर सवार होकर गुरुग्राम से दादरी आ रहा था। झज्जर के ग्वालिसन रोड के पास उसे सैनीपुरा निवासी दोस्त नवीन (27) मिल गया। पुलिस को दिए बयान में मृतक युवकों के दोस्त गांधी नगर निवासी कृष्ण ने बताया कि वो भी शनिवार को अपनी गाड़ी लेकर दादरी आ रहा था। उसकी गाड़ी के आगे श्याम और नवीन बाइक पर थे। जब वो दादरी-दिल्ली रोड पर समपुर एसटीपी के पास पहुंचे तो कच्चे रास्ते से एक तेज रफ्तार वाहन आया और उसने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में बाइक चालक श्याम और नवीन गंभीर रूप से घायल हो गए और कृष्ण उन्हें लेकर सिविल अस्पताल पहुंचा। वहां चिकित्सकों ने श्याम को मृत घोषित कर दिया जबकि नवीन को प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। रविवार अलसुबह नवीन ने भी पीजीआई में दम तोड़ दिया। 

सदर थाना पुलिस ने सिविल अस्पताल में श्याम का और पीजीआई में नवीन का पोस्टमार्टम करवाया। कृष्ण ने बताया कि अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी वाहन चालक वहां से फरार हो गया और वो भी वाहन का नंबर नहीं देख सका। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत के दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें