फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में दो वारदात: मोती नगर में रास्ता मांगने पर कार चालक ने चलाई गोली, शेरपुर में युवक भिड़े, फायरिंग से दहशत

Sun, 10 Jul 2022 09:41 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

मोती नगर के ही शेरपुर इलाके में शनिवार की देर रात को उस समय सनसनी फैल गई, जब पुरानी रंजिश के चलते युवकों में मारपीट हुई तो एक युवक ने गोलियां चला दीं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के मोती नगर इलाके में शनिवार देर रात रास्ता मांगने पर दूसरे पक्ष के एक युवक ने डराने के लिए हवा में गोली चला दी। थाना सदर के अधीन आने वाले बेगोआणा इलाके में गोली चलने की घटना हुई है। सूचना मिलने के बाद थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंच गई, तब तक आरोपी फरार हो गए। थाना सदर पुलिस ने बेगोआणा गांव के रहने वाले लखबीर सिंह की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। लखवीर सिंह द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक वह अपनी पत्नी के साथ कार में सवार होकर दो दिन पहले जा रहा था। इसी दौरान जब वह बचितर नगर के पास पहुंचे तो एक कार सवार युवकों ने आगे कार लगा दी। जब उन्होंने कार साइड पर करने को कहा तो एक युवक निकला और धमकी देने लगा। 

इसी दौरान एक युवक ने गाड़ी के अंदर से ही हथियार बाहर निकाला और हवा में गोलियां चलाकर उन्हें धमकी दी। वह गोलियों की आवाज सुनकर परिवार की जान बचाने के लिए साइड पर हो गया। इसके बाद आरोपी फरार हुए तो उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के मुताबिक आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रंजिशन युवकों के बीच हुई मारपीट, चली गोली
मोती नगर के ही शेरपुर इलाके में शनिवार की देर रात को उस समय सनसनी फैल गई, जब पुरानी रंजिश के चलते युवकों में मारपीट हुई तो एक युवक ने गोलियां चला दीं। इसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। इस मारपीट में एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया, जिसे पास के निजी अस्पताल दाखिल कराया गया। 

सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना मोती नगर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद मारपीट में घायल राजू शेरपुरिया की शिकायत पर इलाके में रहने वाले अभय, गौरव, मोहित, राजू चौधरी उर्फ चाय वाला, फ्रूटी और दिलशाद के साथ-साथ कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 

पुलिस ने इस मामले में आरोपी गौरव को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे सोमवार अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस आरोपी गौरव से पूछताछ कर बाकी के आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। जानकारी के अनुसार राजू शेरपुरिया और आरोपियों में पहले कई बार मामूली झगड़े थे। शनिवार की देर रात को दोनों गुटों में फिर से एक बार बहसबाजी शुरू हो गई। 

इसी दौरान युवकों में मारपीट हो गई तो आरोपियों में से एक ने पिस्तौल निकालकर गोली चला दी। इस दौरान राजू शेरपुरिया भी मामूली घायल हो गया, जिसके बाद आरोपी धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। लोगों ने घायल राजू को अस्पताल पहुंचाया। इसी दौरान पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज किया। थाना मोती नगर के एसएचओ कुलवंत सिंह ने बताया कि आरोपी गौरव को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें