वारदात में घायल हुए सुनील ने अपने परिजनों और सहयोगियों को बताया कि गुरुवार शाम को वह अपने कार्यालय में बैठा हुआ था। इसी दौरान तीन युवक उसके कार्यालय में घुसे। तीनों के पास दो-दो हथियार थे। उसे सब कुछ अजीब लग रहा था, मानो कोई बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी की जा रही हो। शक होने पर सुनील ने बाहर निकलने की कोशिश की तो बदमाशों ने उस पर फायर कर दिया।
गोली उसके कंधे व बाजू से निकलती हुई उसकी छाती में जा लगी। इसके बाद सुनील के सिर पर बंदूक का बट मारा गया। घायल सुनील ऑफिस से निकलकर सिटी थाने में जा घुसा। इसके बाद एक पुलिस कर्मचारी व अपने सहायोगी की मदद से सामान्य अस्पताल तक पहुंचा। जिसे यहां से रेफर कर प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
बयान देने पर होगी आगामी कार्रवाई
टूट एंड ट्रैवल कंपनी के मालिक सुनील को गोली मारने का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस घायल के बयान लेने के लिए गई है। अभी तक किसी भी आरोपी का नाम सामने नहीं आया है। घायल के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -सतबीर, इंचार्ज, बस स्टैंड चौकी।