इस दौरान दोनों व्यक्तियों में से एक व्यक्ति कमरे के बाहर जाता है और कुछ ही देर में दो हजार के एक से ज्यादा नोट को मोड़कर चौकी प्रभारी के हाथ में थमा देता है। जिसे चौकी प्रभारी अपने वर्दी के बाए तरफ की जेब में रख लेते हैं और लोगों को निश्चिंत होकर वापस जाने की सलाह देते है। यह विडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई।
एसपी हेमंत कुटियाल ने मामले को संज्ञान में लेते हुए चौकी प्रभारी राजनारायन पांडेय को निलंबित कर दिया। वहीं उनके खिलाफ जांच करने के लिए सीओ सदर को निर्देश दिया है। बताया कि चौकी प्रभारी को निलंबित करने के साथ ही उसके खिलाफ जांच के निर्देश दिए गए है। मामले में और कोई भी दोषी होगा तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।