फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ हाइवे पर पंजाबी सिंगर पर फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस, एक हफ्ते पहले हुई थी शादी

Fri, 14 Jun 2019 01:45 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

चंडीगढ़ खरड़ हाईवे पर गुरुवार रात करीब 11 बजे आई 20 कार सवार पंजाबी सिंगर बलताज खान और उनकी पत्नी संदीप कौर पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से सिंगर बलताज घायल हो गए।

विज्ञापन


पुलिस ने उन्हें फेज 6 के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही तमाम एंगल पर जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आई 20 कार में सवार दंपती पालकी रिजोर्ट के पास लगने वाली फलों की रेहड़ियों के पास आकर रुके। 

सिंगर बलताज आम खरीदने लगे तो पीछे से पल्सर बाइक पर सवार होकर दो युवक वहां पहुंचे। आम खरीदकर जैसे ही बलताज कार के पास लौटे तो युवकों ने उन्हें निशाना बनाकर गोलियां चला दीं। एक गोली कनपटी तो दूसरी गोली सीने में लगी जबकि तीसरी हवा में चली गई।
विज्ञापन


गोलियां लगने से बलताज वहीं गिरकर तड़पने लगे। इसी बीच हमलावर फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर हाईवे पर भगदड़ मच गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने सिंगर को अस्पताल में भर्ती कराया, उनकी हालत गंभीर बनी है।

रात में ही अस्पताल पहुंचे एसएसपी
सूचना मिलते ही एसएसपी खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने कई टीमें बनाकर हमलावरों को पकड़ने के निर्देश दिए। इसके बाद अस्पताल में भी सिंगर का हाल जाना। एसएसपी हरचरन भुल्लर ने बताया कि सिंगर बलताज जलवायु टावर खरड़ में किराए पर रहते थे।

6 जून को ही शादी हुई थी। उनकी पत्नी का नाम संदीप कौर है जो न्यूजीलैंड की रहने वाली हैं। अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सकता। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। हमलावर जल्द पकड़े जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें