रंजिश के कारण कार सवार युवकों ने एक युवक पर फायरिंग कर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
2 of 5
रंजिश में फायरिंग
- फोटो : अमर उजाला
युवक ने मौके से भाग कर जान बचाई। गोली युवक की कार के पिछले हिस्से पर लगी। फायरिंग की सूचना पाकर मौके पर डीएसपी व एरिया एसएचओ पहुंचे और पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मोहाली के खुन्नीमाजरा निवासी संदीप सिंह (23) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार शाम वह अपनी कार से मोटर का समान लेने के लिए आया हुआ था।
विज्ञापन
3 of 5
रंजिश में फायरिंग
जब वह सेक्टर-27 पहुंचा तो एक अन्य कार में सवार पांच युवकों ने उसको रोक लिया। आरोपियों ने सबसे पहले संदीप की कार पर लोहे की रोड मारकर आगे का शीशा तोड़ डाला। अपने ऊपर हमला होते ही संदीप ने वहां से कार भगा ली। जिसके बाद आरोपियों ने उसका पीछा करते हुए उस पर कई राउंड फायरिंग की। हालांकि फायरिंग में संदीप बाल-बाल बच गया और एक गोली उसकी कार की डिग्गी पर लगी।
4 of 5
फायरिंग
- फोटो : अमर उजाला
वहां से भाग कर पीड़ित ने सेक्टर-26 ट्रांस्पोर्ट लाइट पर पहुंचा और 100 नंबर पर फोन कर फायरिंग होने की सूचना दी। फायरिंग की सूचना पाकर मौके पर डीएसपी ईस्ट सतीश कुमार और एरिया एसएचओ जसपाल भुल्लर पहुंचे। जिसके बाद पुलिस संदीप सिंह को सेक्टर-27 में मौके पर ले गई और पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद डीएसपी सतीश कुमार ने बताया की पीड़ित ने पांच में से चार आरोपियों की पहचान कर ली है।
चारों के नाम संपत, सुधीर, बाली और अंकित के रूप में हुई है। जबकि पांचवें की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस तके अनुसार एक आरोपी संपत पर पहले भी मारपीट के मामले दर्ज है। संपत सेक्टर-26 का रहने वाला है। पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।