फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: जमीन विवाद में डेरा समर्थक और निहंग भिड़े, पत्थरबाजी-गोलीबारी में पुलिसकर्मी समेत 10 घायल

Sun, 04 Sep 2022 07:20 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

तत्काल ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया। दोनों पक्षों को समझाकर अलग-अलग किया गया। बताया जा रहा है कि तरना दल के कुछ सदस्य मौका देख गायों को लेकर मंड की तरफ निकल गए। 
विज्ञापन
अमृतसर में डेरा समर्थक और निहंगों के बीच झड़प। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमीन के विवाद में पंजाब के अमृतसर में डेरा प्रेमी और निहंग रविवार शाम को आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से चले ईंट-पत्थर, तलवारों और डंडों से एक पुलिसकर्मी समेत 10 लोग घायल हो गए। हालात संभालने पहुंची पुलिस पर भी निहंगों की ओर से गोली चलाने का आरोप है। उधर, निहंगों का कहना है कि गोली पुलिस ने चलाई। करीब एक घंटे तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम कुछ निहंग अपनी गायों को लेकर डेरा समर्थक की खाली जमीन में घुस गए। डेरा प्रेमियों ने इसका विरोध किया। उनका आरोप था कि निहंग हथियारों से लैस होकर जमीन पर कब्जा करने के मकसद से पहुंचे हैं। देखते ही देखते विवाद बढ़ने लगा और डेरा प्रेमी व निहंग (तरना दल) समर्थकों के बीच झड़प शुरू हो गई।

दोनों तरफ से ईंट पत्थर, तलवारों और लाठियों से एक-दूसरे पर हमला किया गया। किसी ने इस टकराव की सूचना पुलिस को दे दी। जानकारी मिलते ही ब्यास, जंडियाला, खलचियां थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने हालात संभालने के लिए दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ शरारती तत्वों ने फिर पत्थरबाजी और गोलीबारी शुरू कर दी। 
विज्ञापन


अपने बचाव में पुलिस ने भी गोली चलाई। हालांकि एसएसपी का दावा है कि उन्होंने हवाई फायरिंग की थी। इस हमले में एक पुलिसकर्मी, पांच डेरा प्रेमी और चार निहंग घायल हैं। एक निहंग को छर्रे भी लगे हैं। इसके बाद पुलिस ने आला अधिकारियों को हालात की गंभीरता बताते हुए और पुलिस बल मांगा। तत्काल ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया। दोनों पक्षों को समझाकर अलग-अलग किया गया। बताया जा रहा है कि तरना दल के कुछ सदस्य मौका देख गायों को लेकर मंड की तरफ निकल गए। 
 

अब स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। हालांकि इस दौरान कोई क्रास फायरिंग नहीं हुई। दोनों तरफ से हवा में गोलियां चलाई गई हैं। किसी के मरने की सूचना नहीं है। कुछ घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। - स्वपनदीप शर्मा, एसएसपी, अमृतसर (देहात)।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें