फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर केबल आपरेटर को गोलियों से भूना, माथे और सीने में मारी गोली

Fri, 10 Feb 2017 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
Firing - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
राहों रोड स्थित कृष्ण विहार कालोनी में बुधवार देर रात को अज्ञात हत्यारों ने केबल आपरेटर हरविंदर सिंह उर्फ बिट्टू (35) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन किसी को कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


घटना का पता वीरवार सुबह उस समय चला जब बिट्टू का पड़ोसी दरवाजा खुला होने के कारण उसके घर गया। अंदर खून से लथपथ शव देख उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।

सूचना मिलने के बाद एडीसीपी 4 संदीप शर्मा, एसीपी साहनेवाल और थाना मेहरबान की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की हुई थी दो शादियां, दोनों पत्नियों से रहता था अलग

फाय‌र‌िंग - फोटो : Demo Pic
केबल आपरेटर हरविंदर सिंह उर्फ बिट्टू राहोंरोड के इलाके में काम करता था। उसकी दो शादियां हो चुकी थी लेकिन वह दोनों पत्नियों से अलग घर में रहता था। बिट्टू नशा करने का आदी था।

इस कारण उसके घर में उसके दोस्तों का आना जाना लगा रहता था। बुधवार देर रात को वह घर लौटा। इसी दौरान किसी ने उसे गोली मार दी। एक गोली उसके सिर में और दो सीने में लगीं। 

एडीसीपी 4 संदीप शर्मा ने कहा कि अभी तक की जांच में यही सामने आया है कि हत्यारों ने घर में फ्रेंडली एंट्री ली है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इसके पीछे उसके किसी अपने का हाथ तो नहीं है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक कर रही है। जल्द ही मामला हल कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें