फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में गैंगस्टर के घर पर बाइक सवारों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचा परिवार

Tue, 09 Jun 2020 07:31 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

समराला रोड स्थित मोहल्ला धर्मपुरा में सोमवार की देर रात करीब साढ़े 12 बजे दो बाइकों पर सवार पांच हथियारबंद युवकों ने गैंगस्टर रिशब बैनीपाल उर्फ नानू के घर में घुसकर गोलियां चला दीं। फायरिंग में नानू के मामा, ममेरे भाई और अन्य पारिवारिक सदस्य बेड पर लेटे होने के चलते बच गए। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन तीन और चौकी धर्मपुरा की पुलिस और एसीपी सेंट्रल वरियाम सिंह मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोल बरामद किए है। पुलिस ने गैंगस्टर नानू के मामा राजकुमार की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। गैंगस्टर नानू के मामा राज कुमार ने बताया कि वह और उनका परिवार कमरे में सोने की तैयारी में थे। रात करीब साढ़े 12 बजे घर के बाहर दो वाहनों पर पांच युवक सवार होकर आकर रुके। 


यह भी पढ़ें- 'सेल्फी विद डॉटर' की ब्रांड अंबेसडर बनीं अनवी अग्रवाल, बोलीं- शिक्षा के प्रति लड़कियों को करूंगी प्रोत्सहित
विज्ञापन


उन्होंने गाली देनी शुरू कर दी और बाहर से हाथ डालकर दरवाजा खोल लिया। आरोपियों ने अंदर आते ही गोली चला दी। आरोपियों ने करीब चार से पांच गोलियां चलाई। वह और परिवार का कोई सदस्य बेड पर बैठा नहीं था, नहीं तो गोली सीधे उनको लग सकती थी। जब वह उठकर नीचे छिपते आरोपी बाहर निकल गए। जब बाहर आए तो आरोपी फरार हो चुके थे।  

एसीपी सेंट्रल वरियाम सिंह ने बताया कि यह हमला पुरानी रंजिश का ही लग रहा है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। सीसीटीवी कैमरे में आरोपी कैद हुआ है। उसी फुटेज की मदद से आरोपियों का पता लगा जा रहा है। 
विज्ञापन


रंजिश में हुआ नानू के घर पर हमला
गैंगस्टर नानू और सेंट्रल से यूथ कांग्रेस के प्रधान शुभम अरोड़ा उर्फ मोटा की काफी अच्छी दोस्ती है। दोनों के खिलाफ हत्या के प्रयास, तोड़फोड़ सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज है। कुछ समय पहले ही शुभम अरोड़ा और नानू के साथियों ने चीमा चौक के पास स्थित एक रेस्तरां से युवक को निकाल कर पिटाई की थी। कुछ समय पहले टिब्बा रोड पर दो गुटों में गोलियां चलीं थी, जिसमें बताया जा रहा है कि बंटी मान ग्रुप नानू के नजदीक है। दूसरे ग्रुप ने बंटी मान के चक्कर में नानू के घर पर गोली चलाई हैं। इससे पहले भी नानू के खिलाफ महानगर के कई थानों में मामले दर्ज हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें