फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबोहरः शादी समारोह में विवाद, गोली लगने से पूर्व सरपंच की मौत, 2 घायल

Mon, 11 Nov 2019 06:27 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

अबोहर के गांव खुईयां सरवर के मैरिज पैलेस में चल रहे शादी समारोह के दौरान हुए झगड़े में गोली चलने से गांव हरीपुरा के पूर्व सरपंच की मौत हो गई जबकि 2 अन्य लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए श्रीगंगानगर के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। वारदात की सूचना मिलते ही थाना खुईयां सरवर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खुईयां सरवर स्थित एके रिर्जोट में सोमवार को गांव हरीपुरा निवासी किसी व्यक्ति का शादी समारोह चल रहा था। इसी दौरान गांव हरीपुरा निवासी लोकेश गोदारा के साथ कुछ लोगों का झगड़ा हो गया और झगड़े में हुई फायरिंग से पूर्व सरपंच महेंद्र कुमार पुत्र ओम प्रकाश, नीरज पुत्र राम मूर्ति, भरत लाल पुत्र पृथ्वी बुरी तरह से घायल हो गए। 

घायलों को श्रीगंगानगर के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां पूर्व सरपंच की मौत हो गई। जबकि घायल दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना खुईयां सरवर के प्रभारी परमजीत मामले की जांच कर रहे हैं। इधर गोली चलने से विवाह समारोह में भगदड़ मच गई और लोग पैलेस छोड़कर इधर-उधर भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें