फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: भाजपा पार्षद के दफ्तर में घुस युवक पर चलाई गोलियां, हथियार से किया हमला, अस्पताल में भर्ती

Wed, 21 Jun 2023 01:05 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

थाना डिविजन चार के एसएचओ सब इंस्पेक्टर गुरजीत सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में विवाद क्या था अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज चेक की जा रही है। जल्द ही हमला करने वालों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब की सबसे बड़ी होलसेल कपड़ा मार्केट गांधी नगर में मंगलवार की दोपहर को उस समय दहशत का माहौल बन गया जब बाइक सवार चार से पांच युवकों ने भाजपा पार्षद सुनीता रानी के बेटे राजू के दफ्तर में घुसकर गोलियां चला दीं। हमलावर राजू के पास बैठे युवक मुनीष कुमार मनु पर हमला करने पहुंचे थे।

विज्ञापन


आरोपियों ने पहले तेजधार हथियार से हमला किया और एक युवक ने फायरिंग की। एक गोली मनु के पेट में लगी। इसके अलावा आरोपियों ने तेजधार हथियार से युवक पर बुरी तरह से हमला कर दिया और वहां से फरार हो गए। बीचबचाव करने आए भाजपा पार्षद सुनीता रानी के बेटे राजू पर भी हमला करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने कुर्सी आगे कर दी तो वह बाल-बाल बच गए। घायल को तुरंत इलाके के लोगों ने डीएमसी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। सूचना मिलने के बाद थाना दरेसी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करनी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुनीष उर्फ मनु गांधी नगर इलाके में ही टी शर्ट पायजामा बनाने का काम करता है। उसका कुछ युवकों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बताया जाता है कि मनु अपने कुछ साथियों के साथ मिल उक्त आरोपियों के घर पर मारपीट कर आया था। उसके बाद से ही उक्त युवक मनु का पीछा कर रहे थे।

मनु के भाई ने भाजपा पार्षद सुनीता रानी शर्मा के बेटे राजू को बताया और उसे बोल दिया कि मनु उसके पास आ रहा है उसे बिठाकर समझा भी दे और उसकी पूरी बात भी सुन ले। राजू काफी समय तक मनु का इंतजार करता रहा। जब राजू खाना खाने के लिए घर जाने लगा तो मनु वहां पहुंच गया। अभी मनु बैठा ही था कि अचानक से बाइक सवार कुछ युवक आ गए और उन्होंने आते ही मनु पर तेजधार हथियार से हमलाकर दिया।

राजू ने हमलावरों को रोकने की कोशिश की तो एक युवक ने उस पर हमला करने की कोशिश की लेकिन राजू कुछ कर पाता इसी दौरान एक युवक ने पिस्तौल निकाली और ताबड़तोड़ तीन गोलियां चला दी। एक गोली मनु के पेट में जा लगी।
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी वहां इकट्ठा हो गए। इसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। लोगों ने तुरंत मनु को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। थाना डिविजन चार के एसएचओ सब इंस्पेक्टर गुरजीत सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में विवाद क्या था अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज चेक की जा रही है। जल्द ही हमला करने वालों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें