फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरीर पर पटाखे-बम बांधकर खुद को उड़ाया

Thu, 08 May 2014 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु अर्जुन नगर निवासी श्रीचंद ने बुधवार सुबह रूप नगर कॉलोनी निवासी नीतू देवी के घर घुसकर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे पीजीआई रेफर किया गया। रास्ते में रायपुररानी के नजदीक उसकी मौत हो गई। पुलिस को मृतक का एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


गुरु अर्जुन नगर निवासी श्रीचंद की छोटी लाइन पर कुमार ब्यूटी पार्लर के नाम से दुकान है। जबकि रूप नगर कॉलोनी निवासी नीतू अपने घर में ब्यूटी पार्लर का काम करती है। उक्त दोनों कॉस्मेटिक्स का बिजनेस भी करते थे। पिछले दिनों किसी बात को लेकर उनमें मनमुटाव हो गया।

बुधवार सुबह श्रीचंद हाथ में पेट्रोल और तेजधार हथियार लेकर नीतू के घर पहुंचा। श्रीचंद ने अपनी पीठ पर एक बैग बांध रखा था, जिसमें पटाखे, दीवाली बम तथा कांच की शीशियां थी।
विज्ञापन


इससे पहले की नीतू कुछ समझ पाती, वह उसके घर के अंदर घुस गया और खुद पर पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। जब आग बैग तक पहुंची, तो उसमें मौजूद पटाखे और बम फूटने शुरू हो गए। सुबह एकाएक हुए धमाके की आवाज सुनकर वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

नीतू के पड़ोसी सुनील ने जब उसे रोकना चाहा, तो उसने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इससे पहले श्रीचंद ने नीतू तथा उसके सात वर्षीय बेटे कृष पर भी तेजधार हथियार से हमला किया। इससे कृष के सिर में चोट आई और वह बेसुध होकर जमीन पर गिर गया।

देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। पुलिस ने आग में झुलसे श्रीचंद, घायल कृष, नीतू और सुनील को अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने श्रीचंद को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में रायपुररानी के नजदीक उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें