फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला की फैक्टरी में भीषण अग्निकांड

Fri, 03 Oct 2014 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडस्ट्रियल एरिया फेस-दो स्थित केमिकल फैक्टरी नंबर-222 में वीरवार रात लगी भयानक आग से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
विज्ञापन


आलम यह था कि 30-40 फुट तक लपटें उठती रहीं। साथ ही धमाकों की आवाज सन्नाटे को चीरते रहे। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची। खबर लिखे जाने तक आग की लपटें आसपास की कंपनियों को भी अपनी चपेट में ले रही थीं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां, एसीपी जगबीर सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। आग सूचना पर फैक्टरी संचालक भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


उन्होंने गाड़ियां देर से पहुंचने का आरोप लगाया। फायर आफिसर एसएस मलिक ने बताया कि करीब तीन महीने पहले भी इस फैक्टरी में आग लगी थी, लेकिन सुरक्षा नियमों की अनदेखी के कारण दोबारा ऐसा हादसा हुआ है।
विज्ञापन


फैक्टरी से निकलने वाले केमिकल की वजह से सड़क पर भी आग की लपटें दौड़ रही थीं। पुलिस छानबीन कर रही है कि आग की चपेट में कोई व्यक्ति तो नहीं आया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें