फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शताब्दी में लगी आग, रेलवे में हड़कंप

Sat, 24 Jan 2015 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका
विज्ञापन
विज्ञापन
कालका से बड़ी खबर आ रही है। यहां शताब्दी एक्सप्रेस में अचानक आग लग गई। हादसे में एक डिब्बा जलकर खाक हो गया। हादसा देर रात 2 बजे हुआ। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। एक घंटे की मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


पुलिस हादसे की जांच में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, कालका रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर खड़ी कालका-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस में अचानक आग लग गई।

स्टेशन पर काम कर रहे कर्मचारियों ने आग लगी देखी तो तुरंत स्टेशन मास्टर विनय अरोड़ा को सूचना दी। स्टेशन मास्टर ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी।
Trending Videos
विज्ञापन

एक घंटे में बुझाई जा सकी आग

आग लगने की खबर मिलते ही फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची। कालका डीएसपी धर्मवीर और एसएचओ भी दल-बल सहित मौके पर पहुंचे। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इतनी देर में एक डिब्बा जलकर खाक हो गया। पुलिस ने घटनास्‍थल का मुआइन कर जांच शुरू कर दी है।

आग लगने से रेलवे को लाखों का नुकसान हुआ है, लेकिन गनीमत रही कि ट्रेन खाली थी। कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। अगर आग दिन में लगती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

बता दें कि इससे पहले चंडीगढ़ में एक ट्रेन खड़े-खड़े पटरी से खिसक गई थी। फिलहाल पुलिस गणतंत्र दिवस के मद्देनजर आग लगने के पीछे कोई और कारण होने की तलाश भी कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें