फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप का केस दर्ज करा समझौते को मांगे डेढ़ करोड़

Wed, 14 May 2014 08:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीमंदिर थाने में पहले एक प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया। उसके बाद समझौता करने के लिए डेढ़ करोड़ रुपये की फिरोती मांगी।
विज्ञापन


मामला पुलिस के पास पहुंचा तो जांच के बाद केस दर्ज कर रेप का केस दर्ज कराने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही उसके चार साथियों के खिलाफ भी केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई, जिनके कहने पर प्रॉपर्टी डीलर से पैसे हड़पने की यह पूरी गेम प्लॉन की गई थी।

आरोपियों में हरियाणा पुलिस का एक एएसआई भी है। वहीं पुलिस ने रेप केस में आरोपी बने प्रॉपर्टी डीलर को डिस्चार्ज करने की अर्जी कोर्ट में लगाई, जिसे मंजूर कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीलर पिछले 68 दिन से अंबाला जेल में बंद है। अब चंडीमंदिर थाने में पानीपत निवासी महिला, उसके साथी करनाल निवासी रमेश, नरेश, मुबारिकपुर निवासी मुकेश व एएसआई कृष्ण कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 388 (फांसी या उम्रकैद वाले अपराध की एवज में अवैध वसूली), 182(किसी को नुकसान पहुंचाने के लिए पब्लिक सर्वेंट का इस्तेमाल करते हुए गलत जानकारी देना), 465(जालसाजी) व 120बी (साजिश रचना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें