एक लाख रिश्वत लेने में फंसी पंजाब पुलिस की डीएसपी राका गेरा बुधवार को सीबीआई जज विमल कुमार की अदालत में पेश हुई।
मामले में शिकायतकर्ता ने अदालत में कहा कि डीएसपी राका गेरा ने उससे कोई रिश्वत नहीं ली थी। वह तो डीएसपी की मां के दो लाख रुपये वापिस देने गया था। डीएसपी राका गेरा की मां ने उसे जमीन खरीदने के लिए चार लाख रुपये दे रखे थे। प्लाट प्रसंद न आने पर दो लाख पहले दे दिए थे।
डीएसपी उसे बार-बार अपनी मां के रुपये वापिस मांगने के लिए फोन कर रही थी। शिकायतकर्ता के के मल्होत्रा ने बताया कि उनपर दर्ज मामले को निपटाने के लिए नेता जसविंदर सिंह लाली, गुरजीत सिंह मल्ली, मोहाली आर्थिक अपराध शाखा में तैनात एएसआई दीदार सिंह, कुदीप सिंह,सुपिंदर सिंह और नरेंद्र सिंह को करीब 60 लाख रुपये दे चुका है। उन्होंने बताया कि रीडर मनमोहन सिंह ने शिकायतें निपटाने के लिए उसे दस हजार और पांच हजार रुपये की रिश्वत ली थी। इसके अलावा दस लाख रुपये की मांग की थी।
उन्होंने बयानों में कहा कि सीबीआई ने उसकी सहायता करने के लिए कहा था लेकिन उल्टा उसपर 22 मामलें दर्ज हुए जिनमें से 15 मामले विचारधीन है। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 11 जुलाई तय की है।