फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला टीचर ने फंदा लगाकर खुदकुशी की

Mon, 14 Jul 2014 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-69 में निवासी सरकारी स्कूल की टीचर ने रविवार सुबह तड़के घर में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मृतका पीएचडी से और उसकी शादी नहीं हुई थी। आजकल उसका डिप्रेशन का इलाज चल रहा था।
विज्ञापन


मौके से मिली जानकारी के मुताबिक सरकारी एलिमेंटरी स्कूल घडू़ृआं की अध्यापिका कुलदीप कौर (40)सेक्टर-69 में माता-पिता और बहन के साथ रहती थी। भाई आस्ट्रेलिया में है। वह साल 2011 से डिप्रेशन में चल रही थी।

रविवार सुबह मृतका के पिता तरसेम सिंह और मां सुबह गुरुद्वारा अंब साहिब में माथा टेकने के लिए गए थे। कुलदीप कौर बहन के साथ अपने कमरे में सो रही थी। माता-पिता के जाने के बाद वह कमरे से निकल कर घर के पहली मंजिल पर बने कमरे में चली गई और पंखे से लटक कर जान दे दी।
विज्ञापन


जब माता-पिता करीब छह बजे घर पर आए, तो देखा कि कुलदीप अपने कमरे में नहीं है। जब उन्होंने ऊपर बने कमरे में जाकर देखा, तो कुलदीप कौर पंखे से लटकी हुई थी। उन्होंने उसे तुरंत उतारा। शोर मचने पर पड़ौसी भी आ गए। उसे तुरंत फेज-1 इंडस अस्पताल, जहां पर कुलदीप का इलाज चल रहा था, वहां ले गए।

जहां जाते ही डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल ने पुलिस को सूचित किया और पुलिस भी मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। सूत्रों के मुताबिक मृतका पीएचडी थी और अभी तक इसकी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें