कैप्टन सरकार में बादल सरकार से भी बढ़कर महिलाओं पर अत्याचार शुरू हो गया है। जहां तक कि कुछ लोगों ने मिलकर शिरोमणि अकाली दल की स्टेट स्तर की एक महिला अकाली नेत्री को सरेआम पीटा और नग्न कर वीडियो बनाया।
यह वीडियो वायरल होने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने मामले में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी है। महिला अकाली नेत्री को इलाज के लिए डीएमसी लुधियाना में दाखिल करवाया गया है। घटना की जानकारी के अनुसार शिरोमणि अकाली दल महिला विंग की एक बड़ी नेत्री किसी काम के लिए बरनाला आई हुई थी।
पहले से ही बनाई योजना मुताबिक उसके पीछे किसी रंजिश कारण पीटने के लिए कुछ लोग लगे हुए थे। महिला नेत्री को आरोपियों ने बरनाला में घेर लिया और उसे लाठियों, बेसबाल और तेजधार हथियारों से पीटना शुरू कर दिया। इन लोगों के साथ एक स्त्री भी थी जोकि महिला अकाली नेत्री के पहले तो छाती पर बैठ गई और उसे पीटने लगी और उसके कपडे़ उतारकर नग्न वीडियो बनाया।
- फोटो : Demo Photo
यही नहीं उनके साथ आए एक व्यक्ति ने महिला अकाली नत्री के बाल भी काट डाले। अकाली नेत्री शोर मचा रही थी, लेकिन एक व्यक्ति ने उसके पेट में डंडे से भी वार किया। इन लोगों ने अकाली नेत्री की टांगे व बाजूएं तोड़ दीं और फरार हो गए। उन्हें पहले स्थानीय सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया और उसके बाद गंभीर हालत देखते डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया गया है।
अकाली नेत्री पर अत्याचार का अकाली दल के जिला प्रधान व समूह लीडरशिप ने कहा कि कैप्टन सरकार में महिलाएं महफूज नही हैं। उनके नेता को सरेआम नग्न कर पीटा गया है। जबकि थाना सदर के प्रभारी अजायब सिंह ने बताया कि अकाली नेत्री के बयान पर सोमनाथ, विजय कुमार, राजविंदर कौर, कमलदीप शर्मा सहित आठ लोगों पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।