फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे को बचाने के लिए गमाडा के खोदे गड्ढे में पिता कूदा, दोनों की मौत

Thu, 01 Dec 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
गहरे गड्ढे में डूबने से बाप-बेटे की मौत
विज्ञापन
मोहाली के गांव माणकपुर में बुधवार को कई फुट गहरे गड्ढे में डूबने से बाप-बेटे की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अमन (10) और सुरेश (35) के तौर पर हुई। पुलिस ने शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखें हैं। जबकि छह आठ वर्षीय रोहित को गंभीर हालत में फेज-छह के सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। थाना सोहाना पुलिस ने मामले में 174 की कार्रवाई की है। हालांकि लोगों का आरोप है कि गमाडा ने ये गड्ढे खोदे हैं। जिसके चलते हादसा हुआ है। ऐसे में उन पर कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक अमन अपने दोस्त बॉबी, भाई रोहित व अन्य के साथ दोपहर में खेल रहा था। इस दौरान खेलते -खेलते वह गड्ढों के पास चले गए। इसके बाद अमन शौच करने गया। जब वह वापस आकर गड्ढे के पानी से हाथ धोने लगा। इसी बीच वह स्लिप कर गड्ढे में गिर गया। उसे पानी में डूबता देख उसका उसका छोटा भाई रोहित उसे बचाने के लिए पानी में कूद गया। लेकिन वह भी पानी में फंस गया। दोनों को इस हाल में देखकर उनका दोस्त बॉबी भाग कर घर गया। उसने उनके पेरेंट्स को अमन व रोहित के पानी में गिरने की बात कही।  

जिसके बाद घरवाले तुरंत घटना स्थल की तरफ भागे। इस दौरान पिता ने अमन को बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी। लेकिन सुरेश पानी में गहरे कीचड़ में जा फंसे। तभी सुरेश की पत्नी भी गड्ढे में कूद गई। उसने रोहित को तो बाहर निकाल लिया। लेकिन बेटा अमन व पति वहीं, दम तोड़ गए। इसी बीच इलाके के लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने दोनों को बड़ी मुश्किल से वहां से निकाला। इसके बाद सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने सुरेश और अमन को मृत बता दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार दोपहर हुआ हादसा, दूसरे बच्चे को मां ने हिम्मत कर बचाया

गहरे गड्ढे में डूबने से बाप-बेटे की मौत
मां और दादी का रोकर बुरा हाल
हादसे में पति व बच्चे को खो चुकी सुमन का बुरा हाल था। उसकी आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। जबकि सुमन की सास का भी बुरा हाल था। सुमन ने बताया कि लोगों के एकत्रित होने से पहले सुमन पति व बेटे को निकाल चुकी थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने सुरेश को मृत घोषित कर दिया।

काफी मिलनसार था सुरेश
सुरेश मोची का काम करता था। जबकि अमन पांचवीं कक्षा का छात्र था। पता चला है कि सुरेश काफी मिलनसार थे। जबकि अमन पढ़ने में होशियार था। किसी को विश्वास नहीं हो रहा है कि दोनों की मौत हो गई।लोगों ने मांग की है कि गमाडा पर इस मामले में कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही पीड़ित परिवार को प्रशासन मुआवजा दे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें