फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छाबड़ा समेत 8 लोगों के कारों के शीशे तोड़े, CCTV में दिखे बदमाश

Thu, 01 Dec 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
छाबड़ा समेत 8 लोगों के कारों के शीशे तोड़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में मंगलवार देर रात को बदमाशों ने चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष समेत आठ लोगों की कारों के शीशे तोड़ डाले। बदमाशों ने तीन सेक्टरों में कुल आठ गाड़ियों के शीशे तोड़े। कार सवार बदमाश एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बदमाशों ने देर रात सेक्टर-15, 21 और 22 में जमकर उत्पात मचाया। सेक्टर-22 में कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा की इनोवा कार व पास ही खड़ी दूसरी इनोवा और आई-10 के शीशे तोड़ डाले। इसके बाद बदमाशों ने सेक्टर-15 में निगम चुनावों में कांग्रेस के टिकट पर वार्ड नंबर दो से चुनाव लड़ रही दीपा दुबे की फोर्ड फिएस्टा कार और घर से कुछ दूरी पर खड़ी एक फोर्ड फिगो कार के भी शीशे तोड़ डाले। वहीं उसके बाद बदमाशों ने सेक्टर-21 में मकान नंबर 320 और 326 के बाहर खड़ी होंडा सिटी और वर्ना कार के शीशे तोड़ डाले।
विज्ञापन

सेक्टर-15, 21 और 22 में रात को वारदात

छाबड़ा समेत 8 लोगों के कारों के शीशे तोड़े - फोटो : अमर उजाला
प्रदीप छाबड़ा ने बताया शनिवार रात को उनके घर के पास एक आई 20 कार घूम रही थी, जिसमें बैठे युवक कांग्रेस मुर्दाबाद और भाजपा जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। मंगलवार रात को जो गाड़ी आई, वह भी आई-20 थी।

वहीं कांग्रेस नेता दीपा दुबे ने बताया कि वारदात का पता सुबह 5:30 बजे चला, जब उनका कार धोने वाला आया। दीपा दुबे ने आरोप लगाया कि जिस तरह सिर्फ कांग्रेस नेताओं की गाड़ियों के ही शीशे टूटे हैं, तो हो सकता है कि विरोधी राजनीतिक पार्टियों के समर्थकों का ये काम हो। वहीं सेक्टर-21 में बदमाश एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। सीसीटीवी फुटेज में एक कार नजर आ रही है।

फुटेज में आई 20 कार में बैठे हुए एक युवक के हाथ में पत्थर नजर आ रहा है। वारदात की जानकारी कार मालिकों ने संबंधित पुलिस थानों में दी। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें