फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने वाट्सऐप चलाने पर डांटा, बेटे ने जान दी

Mon, 20 Jul 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीगुल्ला के बृज नगर में पिता ने रविवार रात वाट्सऐप चला रहे दो बेटों को डांट दिया। इससे खफा होकर दोनों बेटे घर से निकल गए।
विज्ञापन


बड़े भाई वीनस (20) का शव सोमवार सुबह रेलवे स्टेशन पर डीएमयू शेड के पास से मिला है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि उसने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। वहीं छोटा भाई सोमवार सुबह काम पर वापस लौट आया।

जांच अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि बृज नगर निवासी केबल ऑपरेट का काम करने वाले इंद्रजीत ने रविवार रात साढ़े ग्यारह बजे अपने दोनों बेटों को वाट्सऐप पर किसी से बात करते देख लिया था।
विज्ञापन


इसके बाद इंद्रजीत ने दोनों को डांट लगा दी। इस पर दोनों नाराज होकर घर से चले गए। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। सोमवार सुबह किसी ने उन्हें बताया कि उनके बेटे का शव डीएमयू शेड के पास पड़ा है।

इस सूचना के बाद वे मौके पर पहुंचे। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि वीनस ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी है। वहीं छोटा भाई सोमवार सुबह काम पर वापस आ गया। उसने बताया कि वे रात के समय अलग-अलग निकले थे।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार वीनस 12वीं कक्षा का छात्र था और पढ़ाई के साथ-साथ बिजली का काम भी करता था। वीनस का छोटा भाई अटारी बाजार में किसी दुकान पर लगा हुआ था। पिता इंद्रजीत का कहना है कि उसने तो रात अधिक होने से बेटे को सिर्फ समझाया और डांटा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें