फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में बिलख रही पांच बेटियां, परेशान पिता ने उठाया खौफनाक कदम, सहम गया परिवार

Sat, 15 Sep 2018 09:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा (पंजाब)
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
घर में पांच बेटियों और एक बेटे को छोड़ पिता ने ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया कि पूरा परिवार सन्न रह गया। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। घटना पंजाब के मोगा की है। मोगा के नजदीकी गांव डरोली भाई निवासी भोला सिंह उर्फ बलजिंदर सिंह (55) जो मजदूरी का काम करता था। उसके पांच बेटियों व एक बेटा है। आर्थिक तंगी के चलते उसने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर रेलवे पुलिस चौकी के प्रभारी जसवीर सिंह और अन्य पुलिस मुलाजिम घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मोगा पहुंचाया। रेलवे पुलिस चौकी के प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह लुधियाना से फिरोजपुर जा रही ट्रेन जैसे ही बंद फाटकों के पास पहुंची तो एफसीआई लेबर यूनियन में काम करने वाले भोला सिंह ने गाड़ी के आगे आकर खुदकुशी कर ली। जिसकी तुरंत पहचान नहीं हो पाई।

बाद में पहचान होने पर उनके परिजनों को सूचित किया गया। इस पर उसकी पत्नी स्वर्ण कौर, बेटा गुरदीप सिंह और अन्य रिश्तेदार पहुंच गए। उनके बयानों पर 174 की कार्रवाई की गई और शव को सिविल अस्पताल मोगा से पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के परिजनों ने बताया कि भोला सिंह आर्थिक तंगी होने के चलते मानसिक तौर पर परेशान रहता था। इस कारण उसने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें