सोमवार को अमनप्रीत कौर अपनी पांच माह की बच्ची को दूध पिला रही थी। तभी उसके पति ने गर्म चाय उसके ऊपर फेंक दी। इस कारण पीड़िता बुरी तरह झुलस गई। इसका विरोध करने पर दोनों ने पीड़िता से मारपीट शुरू कर दी। यही नहीं आरोपी पति लकड़ी का डंडा उठाकर उसे मारने लगा, जो बच्ची के सिर पर जा लगा। गंभीर घायल बच्ची को अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। उधर, उक्त मामले की तफ्तीश कर रहे इंस्पेक्टर मलकीत सिंह के मुताबिक पीड़िता अमनप्रीत कौर के बयान पर आरोपी पति जज सिंह व दादी सास नीफो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
बरनाला में युवक ने की खुदकुशी
बरनाला के गांव खुडडीकलां में एक 21 बर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ निगलकर खुदकुशी कर ली। पुलिस चौकी हंडियाया के प्रभारी तरसेम सिंह ने बताया कि प्राथमिक जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय नौजवान अर्शप्रीत सिंह पुत्र पुरुषोत्तम सिंह निवासी खुड्डीकलां पिछले काफी दिनों से मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। वह 12वीं पास था और उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। उसने मंगलवार को जहरीला पदार्थ निगलकर खुदकुशी कर ली। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बरनाला लाया गया है। मृतक के पारिवार के बयान पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।