फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: 52 साल की साली से हुआ इश्क, तंत्र में पड़े जीजा ने की पांच वर्षीय बच्ची की हत्या, वजह हैरान करने वाली

Mon, 13 Mar 2023 08:22 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)

सार

एसएसपी ने बताया पुलिस ने मोबाइल फोन की मदद से इस मामले को ट्रेस किया। मोबाइल से यह पता चला की आरोपी अपनी साली सुखविंदर कौर से घंटों बातें करता है। पुलिस ने आरोपी गुरप्रीत सिंह और सुखविंदर कौर को गिरफ्तार कर जब पूछताछ की तो सामने आया कि उन्होंने पत्नी को मारने की साजिश रची थी।
विज्ञापन
मृतक बच्ची की फाइल फोटो और पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के खन्ना में एक व्यक्ति ने 52 साल की महिला के प्यार के चक्कर में अपनी पांच साल की बच्ची की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी व्यक्ति का नाम गुरप्रीत सिंह है। वह मछीवाड़ा साहिब के गांव रोहले का निवासी है। 

विज्ञापन


यह जानकारी खन्ना की एसएसपी अमनीत कौंडल ने पत्रकार वार्ता में दी। एसएसपी ने बताया की आरोपी गुरप्रीत सिंह से पूछताछ में पता चला है कि उसकी पत्नी गुरजीत कौर (47) दिमागी तौर पर साधारण है। इसी वजह से घर में कलह रहती थी। इसके चलते गुरप्रीत सिंह के उसकी साली से संबंध बन गए थे। गुरप्रीत सिंह और उसकी साली सुखविंदर कौर ने उपाय कराने के बहाने गुरप्रीत सिंह की पत्नी और बेटी को नहर में फेंककर मारने की साजिश रची।

12 मार्च की सुबह गुरप्रीत सिंह अपनी पत्नी, बेटे और बेटी के साथ नारियल तारने के बहाने नहर किनारे गया था। वहां गुरप्रीत की पत्नी ने नारियल फेंकते समय अपनी पांच साल की बेटी का हाथ पकड़ लिया था। इसी बीच गुरप्रीत सिंह ने अपनी पत्नी और बेटी को धक्का दे दिया। इसमें पत्नी बाल-बाल बच गई लेकिन बच्ची नहर में बह गई। पत्नी ने गुरप्रीत से धक्कामुक्की करके खुद को बचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि 12 मार्च को आरोपी के छोटे भाई गुरचरण सिंह ने मछीवाड़ा थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। इसमें कहा था कि उसका बड़ा भाई गुरप्रीत सिंह तांत्रिकों के चक्कर में पड़ा है। वह कह रहा था कि अगर तुम चाहते हो कि हमारी मां की मौत न हो तो किसी की बलि देनी होगी। 12 मार्च की सुबह भाई अपनी पत्नी गुरजीत कौर व दोनों बच्चों के साथ बाहर यह कहकर गया कि हम नहर में नारियल फेंकने जा रहे हैं। करीब तीन घंटे बाद जब वह वापस आया तो उसके साथ पत्नी और एक ही बच्चा था। शक के आधार पर गुरचरण सिंह ने इसकी शिकायत मछीवाड़ा थाने में दर्ज करवाई।

फोन की मदद से ट्रेस हुआ मामला
एसएसपी ने बताया पुलिस ने मोबाइल फोन की मदद से इस मामले को ट्रेस किया। मोबाइल से यह पता चला की आरोपी अपनी साली सुखविंदर कौर से घंटों बातें करता है। पुलिस ने आरोपी गुरप्रीत सिंह और सुखविंदर कौर को गिरफ्तार कर जब पूछताछ की तो सामने आया कि उन्होंने पत्नी को मारने की साजिश रची थी। एसएसपी ने आगे बताया कि आरोपी जिस साली सुखविंदर कौर से प्यार करता था, उसकी उम्र करीब 52 साल है। उसके बच्चों की शादी हो चुकी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें