फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसानियत शर्मसार : जालंधर में ससुर करता था अश्लील हरकतें, बहू ने कैमरे में किया कैद

Wed, 05 May 2021 08:57 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)

सार

लड़की ने बताया कि वह एमसीए पास है और शादी को पांच साल हो चुके हैं। शादी के बाद से ससुराल वाले उसकी शक्ल को लेकर अलग-अलग तरह की टिप्पणियां करने लगे और कहा कि चिकित्सक से उसका इलाज कराना है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के जालंधर की घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। यहां के एक मोहल्ला में एक व्यक्ति ने अपनी बहू के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। बहू ने इस घटना का वीडियो बना लिया। लिहाजा, पुलिस ने ससुर समेत पांच लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


लड़की ने बताया कि वह एमसीए पास है और शादी को पांच साल हो चुके हैं। शादी के बाद से ससुराल वाले उसकी शक्ल को लेकर अलग-अलग तरह की टिप्पणियां करने लगे और कहा कि चिकित्सक से उसका इलाज कराना है। दहेज मांगने लगे और तंग करने लगे। ननद के पति गलत मैसेज करते हैं, ससुर भी अश्लील हरकतें करने लगे। लड़की ने बताया कि वह अश्लील हरकतों से तंग आ चुकी थी और इनका विरोध करने लगी तो उसे घर से निकालने की धमकी दी जाती थी।

लड़की ने कई बार ससुर से कहा कि वह उनकी बेटी जैसी है लेकिन उसने बिल्कुल कोई बात नहीं सुनी। आखिरकार उसने ससुर की हरकत को कैमरे में कैद करने की योजना बनाई। मोबाइल कैमरा ऑन करके रख दिया और कमरे में झाड़ू लगाने लगी, कुछ देर में ससुर आए और उससे अश्लील हरकत की। उसने विरोध किया लेकिन ससुर ने यह हरकतें जारी रखी। आखिरकार सारा वाकया वीडियो में कैद हो गया तो उसने वीडियो अपने भाइयों को भेज दी। भाई वहां पहुंचे तो उनके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन


आखिरकार थाना पांच में इसकी शिकायत की गई और वीडियो पुलिस को सौंपी गई। वीडियो में ससुर की हरकतें साफ दिख रहीं थीं। पुलिस ने ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसीपी पलविंदर सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें