फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: खून से लथपथ था बेटा... बेरहमी से पिटता देख पिता को आया सदमा, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

Wed, 02 Nov 2022 06:58 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

चीख पुकार की आवाज सुनकर पिता घर से बाहर निकले और बेटे प्रदीप को खून में लथपथ देखा। आरोपी बेसबॉल बैट से पीट रहे थे। बेटे को ऐसी हालत में देख बोहड़ बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। फिरोजपुर सिविल अस्पताल ले जाते वक्त उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव खलचियां जदीद में बेटे को खून में लथपथ पिटता देख सदमे में पिता की मौत हो गई। हुआ यूं कि घर के गेट के बाहर आरोपी खड़े होकर बाइक का जोर-जोर से हार्न बजा रहे थे। बेटा उन्हें मना करने गया तो आरोपियों ने उसे बेसबॉल बैट से पीटना शुरू कर दिया। उधर, थाना सदर फिरोजपुर पुलिस ने बुधवार को उक्त तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पीड़ित प्रदीप निवासी खलचियां जदीद ने पुलिस बताया कि वह घर में बैठा रोटी खा रहा था। साथ में पिता बोहड़ (50) भी थे। थोड़ी देर बाद उनके घर के गेट के बाहर आरोपी परमजीत सिंह निवासी खलचियां जदीद जोर-जोर से बाइक का हार्न बजाने लगा। प्रदीप उठकर बाहर गया और उसे हार्न बजाने से मना किया। इतने में बाकी के आरोपी भी वहां आ पहुंचे। 

प्रदीप की आरोपियों से बहस हो गई। इसी बात पर आरोपियों ने प्रदीप को बेसबॉल से पीटना शुरू कर दिया। चीख पुकार की आवाज सुनकर पिता घर से बाहर निकले और बेटे प्रदीप को खून में लथपथ देखा। आरोपी बेसबॉल बैट से पीट रहे थे। बेटे को ऐसी हालत में देख बोहड़ बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। फिरोजपुर सिविल अस्पताल ले जाते वक्त उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि प्रदीप सिविल अस्पताल में दाखिल है। थाना सदर पुलिस ने प्रदीप के बयान पर आरोपी परमजीत सिंह, चरणजीत सिंह व गुरप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें