फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में मिले शव का राज खुला: प्रेमी ने अपने बेटे के साथ मिलकर महिला को उतारा था मौत के घाट

Sat, 12 Jun 2021 10:23 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पंजाब के लुधियाना में खाली प्लाट पर मिले महिला के शव को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। 38 वर्षीय महिला की निर्मम हत्या की गई थी। महिला के प्रेमी ने अपने बेटे के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंगनवाल इलाके की रुद्रा इंक्लेव में मिले महिला के शव की पहचान च्यासपुरा स्थित न्यू सम्राट कालोनी निवासी रंजु देवी (38) के रूप में हुई है। रंजु देवी को मौत के घाट किसी और ने नहीं बल्कि उसके प्रेमी ने अपने घर बुला कर अपने बेटे के साथ मिलकर उतारा था। उसके बाद दोनों पिता-पुत्र ने शव बोरी में डाल कर उसे एक्टिवा पर लाद कर फेंक दिया था।

विज्ञापन


आरोपियों ने वारदात को अंजाम इसी वजह से दिया कि रंजु देवी अपने प्रेमी से पैसे मांग रही थी। आरोपियों की पहचान न्यू सम्राट कालोनी निवासी दिलीप कुमार और दीपक कुमार के रुप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल तेजधार हथियार भी बरामद किया है। 

एडीसीपी जसकिरणजीत सिंह तेजा ने बताया कि आठ जून को रुद्रा इंक्लेव में एक शव बोरी में मिला था। जांच में तेजधार हथियार से हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस ने जांच शुरू की तो महिला की पहचान रंजु देवी के रुप में हुई है। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि रंजु देवी की अपने पति के साथ घरेलू बातों को लेकर झगड़ा हो गया था। इसी वजह से वह पिछले 10 साल से पति से अलग रह रही थी। उसके आरोपी दिलीप कुमार के साथ प्रेम संबंध थे। 
विज्ञापन


दिलीप अक्सर उसे पैसे दे जाता था ताकि घर का खर्च चल सके। पिछले कुछ दिनों से रंजु देवी दिलीप पर काफी दबाव बना रही थी कि उसे पैसे दे ताकि घर का खर्च अच्छे तरीके से चल सके। रंजु और दिलीप के संबंधों के बारे में दिलीप के बेटे दीपक को पता चल गया था। 

दिलीप ने साजिश के तहत रंजु देवी को घर बुलाया और वहां दोनों पिता-पुत्र ने रंजु की निर्मम हत्या कर दी और उसके बाद तेजधार हथियार से गला रेत दिया। गला रेतने के बाद देर रात को दोनों पिता-पुत्र ने शव बोरी में बांधा और एक्टिवा पर लाद उसे रुद्रा इंक्लेव के खाली प्लाट में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियों को इलाके में नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें