फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल खराब होने से कर्ज में डूबे 2 किसानों ने की खुदकुशी

Sat, 26 Mar 2016 12:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
विज्ञापन
मृतक किसान बलवीर सिंह औतावाली व जंग सिंह टाडियां - फोटो : file photo
विज्ञापन
पंजाब के मानसा में गांव टाडियां और औतावाली में दो किसानों ने जहरीली दवा पीकर खुदकुशी कर ली। दोनों किसान कर्ज से परेशान थे। गांव टाडियां के किसान जंग सिंह (60) की बीते साल पांच किले कपास की फसल खराब हो गई थी।
विज्ञापन


वहीं इस साल उसकी गेहूं की फसल भी अच्छी नहीं हुई। उसकी पत्नी अमरजीत कौर ने बताया कि उन पर पांच लाख रुपये आढ़ती और दो लाख रुपये सोसाइटी का कर्ज है। 16 मार्च को सोसाइटी में घर में कर्ज भरने के लिए नोटिस भी भेजा। इसको लेकर जंग सिंह परेशान रहने लगा। उसने अपने घर में ही कीटनाशक दवा पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

वहीं गांव औतांवाली के किसान बलवीर सिंह (42) के पास पांच किले खुद और 4 किले जमीन ठेके पर थी। उस पर आढ़ती का डेढ़ लाख रुपये का कर्ज था। गांव के सरपंच गुरमेल सिंह ने बताया कि अपने दो लड़कियों की शादी को लेकर बलवीर सिंह परेशान था।
विज्ञापन


कर्ज के कारण उसे शादी करवा पाना मुश्किल लग रहा था। इस वजह से उसने अपने घर में ही जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी जान दे दी। उन्होंने किसान के परिवार को सरकार की ओर से सहायता देने की बात कही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें