फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bathinda News: नहर में छलांग लगा किसान ने की खुदकुशी, कपास की फसल खराब होने से था परेशान

Fri, 29 Jul 2022 07:26 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

बताया जा रहा है कि हरबिंदर सिंह गुरुवार सुबह एम्स बठिंडा दवा लेने आया था। इसके बाद बठिंडा कचहरी में अपने एक मामले की पेशी के बाद मोटरसाइकिल से घर जा रहा था लेकिन दोपहर बाद नहर के पास बनी नर्सरी के लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि नहर के पास एक मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन पड़ा है। जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो वह हरबिंदर सिंह का था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के बठिंडा जिले में कपास की फसल खराब होने पर 55 वर्षीय किसान ने आत्महत्या कर ली। गांव नंदगढ़ कोटड़ा निवासी किसान हरबिंदर सिंह का शव शुक्रवार को सुबह पूहला नहर से बरामद कर लिया गया है। उसने गुरुवार को नहर में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली थी। बताया जा रहा है कि वह खेतीबाड़ी करता था और इस साल गुलाबी सूंडी के कारण कपास की फसल खराब हो गई थी। इसके चलते वह मानसिक तौर परेशान था। इसी परेशानी में गुरुवार को उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। 

विज्ञापन


थाना नथाना पुलिस ने मृतक के शव को नहर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा पहुंचाया। जहां पर मृतक के परिजनों के बयान पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि किसान का मोटरसाइकिल गुरुवार को गांव पूहला के पास से गुजरती नहर के किनारे मिला है। 

वहीं से उसका मोबाइल फोन और जूती भी बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि हरबिंदर सिंह गुरुवार सुबह एम्स बठिंडा दवा लेने आया था। इसके बाद बठिंडा कचहरी में अपने एक मामले की पेशी के बाद मोटरसाइकिल से घर जा रहा था लेकिन दोपहर बाद नहर के पास बनी नर्सरी के लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि नहर के पास एक मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन पड़ा है। जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो वह हरबिंदर सिंह का था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें