फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज़ नही चुका पा रहा था, तंग होकर किसान ने उठाया वो कदम, पत्नी सन्न

Mon, 22 Aug 2016 07:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
फंदा लगाया - फोटो : bureau
विज्ञापन
जिले के गांव जीदा में युवा किसान ने अपनी जमीन की कुर्की के डर से रविवार रात को फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसकी पहचान गुरदास सिंह (32) के तौर पर हुई है। किसान की ओर से खुदकुशी करने का पता चलने के बाद गांववालों और उसके परिजनों ने उस आढ़ती पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है, जिसने उसकी जमीन की कुर्की करवाने के बारे में नोटिस भिजवाया था। वहीं थाना नेहियांवाला पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।   
विज्ञापन


गांव जीदा के सरपंच जगसीर सिंह ने बताया कि किसान गुरदास सिंह के पिता दयाल सिंह ने कुछ समय पहले गोनियाना निवासी एक आढ़ती से डेढ़ लाख से ज्यादा का कर्ज लिया था, जो उन्होंने आढ़ती को वापस कर दिया था। वहीं उन्होंने अपनी जमीन के कागजात आढ़ती से नहीं लिए थे। उन्होंने बताया कि उक्त कर्ज का ब्याज बनाकर आढ़ती किसान गुरदास सिंह से 7 लाख 45 हजार की मांग करने लगा, जिसको देने में गुरदास असमर्थ था।

सरपंच ने बताया कि आढ़ती ने अपना कर्ज लेने के लिए उक्त किसान की जमीन की कुर्की का नोटिस पहले 18 अगस्त को गांव में लगवा दिया और फिर 30 अगस्त को कुर्की होने के बारे में एक और नोटिस भिजवा दिया। इसी परेशानी में किसान ने खुदकुशी का रास्ता अपनाया। 
विज्ञापन


सरपंच ने आरोप लगाया है कि आढ़ती अवैध तौर पर किसान से कर्ज वसूलना चाहता था, जिसके चलते किसान ने खुदकुशी की है । उन्होंने बताया कि गांववालों और परिजनों की मांग है कि पुलिस आढ़ती पर कानूनी कार्रवाई करे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक पुलिस आढ़ती पर कार्रवाई नही करेगी तब तक वह किसान का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। थाना नेहियांवाला प्रभारी महिंदरजीत सिंह का कहना है कि वह इस मामले की जांच कर रहे हैं। इसके बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें