फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज माफी का क्या फायदा, अभी भी हर रोज मर रहे हैं किसान!

Tue, 04 Jul 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
Farmer Suicide
विज्ञापन
कस्बा मल्लांवाला के पास स्थित गांव खच्चर में एक किसान ने कर्ज से आहत हो जहर निगलकर खुदकुशी कर ली। किसान पर करीब 12 लाख रुपये कर्ज था। पुलिस के मुताबिक किसान गुरदेव सिंह (35) ने बैंक और आढ़ती से कर्ज लिया था।
विज्ञापन


पत्नी परमजीत कौर ने पुलिस को दिए बयानों में कहा कि उनके पास 3 से 4 एकड़ भूमि थी। गुरदेव कर्ज उतारने में असमर्थ था। इस वजह से वह परेशान रहता था। रविवार रात को वह खेत से करीब डेढ़ घंटे तक वापस घर नहीं लौटा। इसके बाद परिजन उसे देखने खेत चले गए तो वह वहां बेहोशी की हालत में पड़ा था। 

परिजन उसकी नाजुक हालत को देखते अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि सरकारी एंबुलेंस को फोन किया था, लेकिन पहुंचने में देरी होने पर वे निजी वाहन में गुरदेव को लेकर अस्पताल पहुंचे। एएसआई सोना सिंह ने बताया कि शव को परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें