फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक यात्रा पर जाने को पैसे मांगे थे, नहीं मिले तो मामा का कातिल बना युवक

Mon, 21 Aug 2017 08:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट(पंजाब)
विज्ञापन
uncle murder for money
विज्ञापन
धार्मिक यात्रा पर जाने के लिए पैसे मांगे थे। देने से इंकार हो गया तो युवक ने अपने ही मामा का कत्ल कर लिया। वारदात में दोस्तों ने भी साथ दिया। घटना पंजाब के फरीदकोट की है। भोलूवाला रोड पर शनिवार रात एक नौजवान ने अपने दोस्त के साथ मिलकर तेजधार हथियारों से मामा की हत्या कर दी। मृतक की पहचान सिकंदर सिंह पुत्र निरंजन सिंह के रूप में हुई। आरोपी भांजा शनिवार सुबह से ही अपने मामा से किसी धार्मिक स्थल पर यात्रा के लिए जाने को पैसे की मांग कर रहा था और पैसे न देने की रंजिश में उसने मामा की हत्या ही कर डाली।
विज्ञापन


थाना कोतवाली पुलिस ने मृतक की बहन मनजीत कौर के बयान पर आरोपी भांजे तरसेम सिंह व उसके दोस्त गुरप्रीत सिंह उर्फ पप्पी के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के बाद वारिसों के हवाले कर दिया है। सिकंदर सिंह 5 साल से अपनी बहन मनजीत कौर के घर रह रहा था। उसका भांजा तरसेम सिंह अपने दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाना चाहता था। इसके लिए उसने मामा सिकंदर सिंह से रुपयों की मांग की थी। सिकंदर सिंह के पैसे देने से इंकार करने पर तरसेम सिंह नाराज हो गया।

शनिवार रात करीब साढ़े 8 बजे मुख्य डाकघर के पास घर लौट रहे मामा सिकंदर सिंह को तरसेम सिंह ने घेर लिया और अपने दोस्त गुरप्रीत सिंह की मदद से उस पर तेजधार हथियारों से हमला करके मौके से फरार हो गया। सिकंदर सिंह को गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जगदेव सिंह ने कहा कि पुलिस ने आरोपी भांजे व उसके दोस्त के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें