फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी महिला SDM गिरफ्तार: पीपल का पेड़ काटने और FIR रद्द करने का दिया था आदेश, ऐसे खुला राज

Mon, 25 Jul 2022 08:59 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)

सार

एसएचओ अर्शदीप शर्मा ने बताया कि मनवीर कौर के कब्जे से पुलिस ने रूपनगर का फर्जी एसडीएम पहचान पत्र व अन्य फर्जी दस्तावेज भी बरामद किए हैं, जिसे कोर्ट में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। उससे पूछताछ के दौरान और भी अहम खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में एक नकली पीसीएस अधिकारी बनकर फर्जी आदेश जारी करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान मनवीर कौर गांव महमूदपुर थाना बडाली आला सिंह के तौर पर हुई है। इस संबंध में थाना बडाली आला सिंह एसएचओ अर्शदीप शर्मा ने बताया कि गांव सलेमपुर में पंचायत पीपल का पेड़ काटने के मामले में बीडीपीओ खेड़ा सरबजीत कौर की शिकायत पर गत 16 जुलाई को थाना बडाली आला सिंह थाना में सलेमपुर के चार व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस संबंध में बीडीपीओ खेड़ा को एसडीएम फतेहगढ़ साहिब के आदेश वाला एक पत्र मिला था जिसमें लिखा था कि उक्त पीपल के पेड़ को पूरी तरह से काट दिया जाए और उक्त मामले में दर्ज की एफआईआर रद्द की जाए। 

विज्ञापन


एसएचओ ने कहा कि उक्त पत्र की जांच करवाई गई तो पत्र फर्जी पाया गया। इस मामले में बीडीपीओ खेड़ा की शिकायत पर 20 जुलाई को थाना बड़ाली में अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया था। इस मामले की डीएसपी बस्सीपठाना ने गहन जांच शुरू की। जांच में पता चला कि उक्त पत्र मनवीर कौर नामक महिला ने जारी किया था जोकि महमूदपुर की निवासी है। 

उसने खुद को बतौर रूपनगर में एसडीएम तैनात बताया था, उसने ही एसडीएम फतेहगढ़ साहिब के नाम पर पीपल काटने का पत्र जारी किया था। सलेमपुर में पेड़ काटने के मामले में लिप्त नेतर सिंह नामक व्यक्ति मनवीर कौर का मौसा है, जिसने नकली एसडीएम का हवाला देकर ही पेड़ काटने में सहयोग करने को कहा था। 
विज्ञापन


एसएचओ अर्शदीप शर्मा ने बताया कि मनवीर कौर के कब्जे से पुलिस ने रूपनगर का फर्जी एसडीएम पहचान पत्र व अन्य फर्जी दस्तावेज भी बरामद किए हैं, जिसे कोर्ट में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। उससे पूछताछ के दौरान और भी अहम खुलासे होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि उक्त महिला का भाई भी नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में जेल में है और मनवीर कौर हर जगह खुद को पीसीएस अफसर बता रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें