फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहालीः फैक्ट्री में मशीन की चपेट में आया मजदूर, पट्टे में फंसकर हुई दर्दनाक मौत

Sat, 03 Nov 2018 02:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

मशीन के पट्टे में फंसकर एक मजदूर की दर्दनाक मौत की खबर है। घटना पंजाब के मोहाली की है। यहां के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में फैक्ट्री में का रहे मजदूर की मशीन फंसकर मौत हो गई। मृतक की पहचान तिलक राम के रूप में हुई। जो कि फेज-1 में अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रह रहा था। मृतक के पिता के बयानों पर धारा-174 तहत कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन


मृतक के पिता गया प्रसाद ने बताया कि उसके दो बेटे तिलक राम, रिंकू और वो खुद इंडस्ट्रियल एरिया स्थित रबड़ की फैक्ट्री में पिछले लंबे समय से काम करते हैं। तीनों की ड्यूटी अलग अलग मशीनों पर रहती थी। सवेरे उसका बेटा तिलक राम मशीन पर काम कर रहा था कि अचानक वह मशीन के पटे की चपेट में आ गया। मशीन ने उसे एकदम से अंदर खींच लिया और उसका सिर मशीन में फंस गया। आस पास काम कर रहे दूसरे मशीनमैनों ने उसे देखा तो तुरंत मशीनें बंद की गई। तिलक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा गया जहां डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। इस की सूचना पुलिस को भी दी गई ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें