फेसबुक पर युवतियों ने कारोबारियों को फंसाना शुरू कर दिया है। ताजा, मामला लुधियाना में सामने आया। यहां जालंधर की युवती ने लुधियाना के हौजरी कारोबारी की अश्लील फोटो फेसबुक पर डाल ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। लड़के ने दो बार उसे 25 हजार रुपये दे भी दिए, लेकिन अब लड़की दो लाख रुपये मांग रही थी। न मिलने पर उसने जाली आईडी बना कर लड़के को बदनाम करने के लिए उसके परिवार वालों की फोटो से छेड़खानी कर फेसबुक पर डाल दी।
पुलिस ने गुरु नानकपुरा सिविल लाइंस के कारोबारी की शिकायत पर गढ़ा रोड की हरनीत कौर उर्फ हैरी पर डरा-धमका कर रुपये मांगने, अश्लील कमेंट करने और आई-टी एक्ट का पर्चा दर्ज कर लिया है। हरनीत को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उसे ज्यूडिशियल कस्टडी में सेंट्रल जेल भेज दिया गया।
दो साल पहले फेसबुक पर बनी थी दोस्त
कारोबारी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि दो साल पहले हरनीत ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। चैटिंग करने के बाद हरनीत ने उसे मिलने वीवा मॉल बुलाया व बहाने से 5 हजार रुपये ले लिए। कुछ दिन बाद फिर बुलाया और बीस हजार रुपये ले लिए। तीसरी बार मिलने से मना किया तो धमकियां देने लगी। उसनेे सारी बात अपने घरवालों को बता दी। उन्होंने हरनीत के घरवालों से बात की जिन्होंने यकीन दिलाया कि हरनीत ऐसा कुछ नहीं करेगी।