फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रेंडशिप से मना किया तो फेसबुक पर डाला नंबर

Fri, 18 Jul 2014 01:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवती द्वारा फोन पर फ्रें डशिप करने इनकार करने से गुस्साए युवक ने उसका नंबर फेसबुक पर डाल दिया। इसके बाद युवती को कई नंबरों से फोन कॉल आने लगी।
विज्ञापन


जब युवती ने इस बारे में उनसे पूछा तो पता चला कि उसका नंबर फेसबुक पर डाला गया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने लुधियाना निवासी सैम को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ थाना फेज-1 में विभिन्न धाराओं के तहत पर्चा दर्ज किया गया है। शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

फोन पर फ्रैंडशिप करने को कह रहा था

पुलिस के मुताबिक नयागांव की रहने वाली एक युवती ने बताया कि वह फेज-7 स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में एक कंपनी में नौकरी करती है। कई दिनों से उसे कोई फोन पर फ्रैंडशिप करने को कह रहा था। जब उसने उससे उसकी पहचान पूछी तो उसने अपने आप को किसी जज का पीए तो कभी रीडर बताया।

युवती ने फ्रेंडशिप से इनकार किया तो वह उसे डराने धमकाने लगा। इसके बाद उसने फेसबुक पर उसका फोन नंबर अपलोड कर दिया। इसके बाद युवती को कई नंबरों से फोन आने शुरू हो गए।

जब उसने फोन करने वालों से पूछा कि उन्हें नंबर कहां से मिला तो सभी से एक ही जवाब मिला कि उन्हें यह नंबर फेसबुक से मिला है। इसके बाद परेशान युवती ने इसकी शिकायत पुलिस से की। इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें