फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां, पत्नी और सहेली के कातिल ने खोला एक और राज, दूसरा हत्यारा निकला NRI

Wed, 01 Mar 2017 09:17 AM IST
संजीव कुमार बख्शी /अमर उजाला, माहिलपुर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
जालंधर में प्रेमिका के लिए तीन लोगों की हत्या
प्रेमिका के लिए मां, पत्नी और उसकी सहेली का कत्ल करवाने वाले शंटू ने एक और बड़े राज का पर्दाफाश किया है। वहीं सुपारी लेकर मारने वाला एनआरआई निकला है।
विज्ञापन

2 of 5
पेट्रोल पंप मालिक की पत्नी और बहू का कत्ल
जालंधर के लाजपत नगर में हुए ट्रिपल मर्डर केस का आरोपी थाना चब्बेवाल के अंतर्गत गांव सरहाला कलां निवासी अमृतपाल सिंह छह माह पहले मलेशिया से लौटा था। पुलिस उसे ढूंढ रही है लेकिन उसके हत्याकांड में संलिप्त होने की जानकारी सामने आते ही घर के सभी सदस्य घर को ताला लगाकर चले गए हैं। पड़ोसी कोई भी बात करने को तैयार नहीं थे, पर हर कोई हैरान है कि सीधे सादे दिखने वाले युवक ने ऐसी गलती क्यों की।
विज्ञापन

3 of 5
जालंधर में प्रेमिका के लिए तीन लोगों की हत्या
दो दिन पहले रात में जालंधर से आई पुलिस ने अमृतपाल के घर पर दबिश दी थी लेकिन घर में ताला लगा होने पर लौट गई। ग्रामीणों ने बताया कि गरीब और दलित परिवार से संबंध रखने वाला सुरिंदर पाल सिंह मेहनत मजदूरी करके घर चलाता था। उसके तीन बेटे हैं जिनमें से बीच का अमृतपाल सिंह उर्फ विक्की (25) है। सबसे बड़ा और छोटा लड़का विदेश में ही हैं अमृतपाल भी करीब छह माह पहले ही मलेशिया से गांव आया था।

4 of 5
जालंधर में प्रेमिका के लिए तीन लोगों की हत्या
यहां आने के बाद अमृपाल ने पेट्रोल पंपों पर शेड बनाने का काम शुरू किया था। ग्रामीणों के अनुसार शायद इसी दौरान उसके संबंध ढिलवां निवासी विपन के साथ बन गए होंगे क्योंकि मामले के मुख्य आरोपी अमनिंदर के परिवार का भी पेट्रोल पंप है, जहां विपन कर्मचारी था। गांव में अमृत की पहचान अपने काम से काम रखने वाले शख्स के तौर पर थी।  गांव के जिस छोटे से घर में अमृतपाल का परिवार रहता था, वह उसके पिता व चाचा का सांझा घर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जालंधर में प्रेमिका के लिए तीन लोगों की हत्या
एसएचओ कुलवंत सिंह ने बताया कि आरोपी का कोई भी पुलिस रिकार्ड नहीं है। उसके बारे में गांव से भी मालूम किया गया तो पहले तो सब कुछ ठीकठाक ही था और किसी ने उसको गांव में या बाहर भी कभी किसी से लड़ते झगड़ते नहीं देखा था। वहीं अमृतपाल की मां परमजीत कौर तो पहले ही कई दिन से अपने बीमार भाई का हालचाल जानने मायके गई हुई है। अब उसके पिता और चाचा का परिवार भी घर में ताला लगा कर कहीं चले गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें