फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपत नेहरा गैंग में कैसे लोगों को शामिल करता था, पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा

Sun, 17 Jun 2018 02:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
sampat nehra - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हैदराबाद से पकड़े गए गैंगस्टर संपत नेहरा के बारे में रोज नया खुलासा हो रहा है। अब गैंग में युवकों की भर्ती का सच सामने आया है। रोहतक सीआईए टू द्वारा रिमांड पर लिए गए दो आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया है कि संपत अपने गिरोह में अनपढ़ युवकों को शामिल नहीं करना चाहता था। हाई स्कूल या फिर उससे ऊपर की पढ़ाई करने वालों को ही तवज्जो देता था।
विज्ञापन


गैंगस्टर संपत नेहरा को हरियाणा एसआईटी ने हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया था। संपत ने हरियाणा के अलावा दिल्ली, पंजाब में कई व्यापारियों की कुछ दिनों के अंदर ही हत्या करने की बात स्वीकार की थी। उसका कहना था कि कई लोग उसके निशाने पर थे, जिनकी उसे जल्द ही हत्या करनी थी।

खुलासा किया था कि भरतपुर की जेल में बंद लॉरेंस विश्नोई के कहने पर वह सलमान खान के घर की भी रेकी करने के लिए मुंबई पहुंच गया था। हालांकि पुलिस सुरक्षा कड़ी होने के कारण वह कामयाब नहीं हो सका था। सीआईए-2 द्वारा रिमांड पर लिए गए सोहनवीर व एक अन्य ने नेहरा के संबंध में कई खुलासे किए हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने बताया है कि संपत गिरोह में अनपढ़ लोगों को शामिल नहीं करना चाहता था। हाई स्कूल या फिर इंटर से ऊपर की शिक्षा प्राप्त किए हुए युवकों को ही शामिल करता था।  उसका मानना था कि गिरोह में अनपढ़ सदस्य उसे पुलिस से पकड़वा सकते हैं।

इसके अलावा आरोपियों ने खुलासा किया है कि किसी भी घटना को अंजाम देने के बाद सदस्य किसी भी स्थान पर जाकर दावत करते थे। इसका खर्च संपत ही उठाता था। पुलिस को पूछताछ में और भी कई अहम जानकारी हाथ लगी है। सीआईए प्रभारी आजाद सिंह का कहना है कि कारौर के आनंद हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें