फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ हादसे का पूरा सच, जिसमें 5 मौत

Sat, 23 Aug 2014 06:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला से दिल्ली जा रही वोल्वो बस के साथ चंडीगढ़ में हुए हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। पढ़ें, हादसे का पूरा सच
विज्ञापन


हादसा, चंडीगढ़ में देर रात 2 बजे सेक्टर 45/46/49/50 लाइट प्वाइंट पर हुआ। यहां वोल्वो बस की तेज रफ्तार स्विफ्ट कार से आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हुई। टक्कर लगते ही स्विफ्ट कार आठ फुट उपर उछली और नीचे गिरते ही उसमें आग लग गई। आग लगने से कार में सवार मोहाली के लाडरा कालेज के तीन छात्र जिंदा जल गए। साथ ही वोल्वो बस भी टक्कर होने के बाद तीन बार पलटी।

बस की छत टूटने से यूके निवासी दंपति बस के नीचे दब गए। बस में सवार यात्री, महिलाएं और बच्चे चिल्लाने लगे। यात्रियों ने बच्चों व महिलाओं को बाहर निकालकर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्विफ्ट कार की आग बुझाने की कोशिश की। फायर ब्र्रिगेड कर्मचारियों ने करीब आधे घंटे तक आग  बुझाई। टक्कर लगने से स्विफ्ट कार की सभी खिड़कियां जाम हो गई।
विज्ञापन

तीन युवक जिंदा जले, एनआरआई दंपति की मौत

फायर बिग्रेड कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर तीन छात्रों को जली हालत में बाहर निकालकर सेक्टर 16 जनरल अस्पताल लेकर गए, जहां डाक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक छात्रों की पहचान शिमला के गौरव गर्ग , बलरुप सिंह और रेवाड़ी के दीपांशु के रूप में हुई।

गौरव गर्ग लाडरां कालेज में एमबीए सेकेंड ईयार, दीपंशु सिंह बीटेक सेकेंड ईयर और गौरव शर्मा एमबीए सेकंड ईयर में पढ़ते थे। वहीं, क्रेन और लोगों की मदद से दंपति को बाहर निकालने में करीब आंधा घंटा लग गया। आंधे घंटे तक दंपति तड़पता रहा। बाद में डाक्टरों ने ददंपति को पीजीआई में मृत घोषित कर दिया।  

धर्मशाला से चंडीगढ़ जा रहे मृतक एनआरआई दंपति की पहचान रुपेश और पत्नी कविता के रुप में हुई। उनकी एक साल की बेटी अन्यन्ना भी गंभीर रूप से घायल है। हादसे में कुल 15 यात्री घायल हो गए। सेक्टर 34 थाना पुलिस ने हिमाचल वोल्वो बस चालक पानीपत के सुरिंद्र सिंह के खिलाफ गैर इरादत्तन हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

ये यात्री हुए है सड़क हादसे में घायल

कांगड़ा के गांव जवाहर नगर के 34 वर्षीय नरेश कुमार, कांगड़ा के गांव जोरट के 27 वर्षीय धीरज बरारिया, कागड़ा स्थित गांव डेरा की 39 वर्षीय रिचा, कागड़ा के गांव डेरा की 35 वर्षीय पुनीत प्रमार, उनकी एक साल की बच्ची इलीना, कांगड़ा के शाम नगर निवासी दीपका, कांगड़ा के शाम नगर की मीरा कुमारी, बस चालक पानीपत निवासी सुरेंद्र कुमार, कागड़ा के वार्ड नं पांच निवासी रिषी, शिमला के आशीष कुमार, बिहार स्थित पअना निवासी अमित कुमार और लंदन निवासी अन्यना के रुप में हुई।

भाई से मिलकर वापिस जा रहे थे लंदन
यूके निवासी रुपेश उसकी पत्नी कविता, बेटी अन्यना के साथ धर्मशाला में अपने भाई राजेश के पास घूमने आए हुए थे। घूमने के बाद वे शुक्रवार रात को बस से दिल्ली जाने के लिए रवाना हुए थे। रुपेश और कविता की मौत के जानकारी मिलते ही उनके रिश्तेदार कानपुर और धर्मशाला से चंडीगढ़ के लिए रवाना हो चुके हैं।

तीन जिंदा जले, दो एनआरआई की मौत

चंडीगढ़ से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक वोल्वो बस और कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोग जिंदा जल गए और दो एनआरआई की मौत हो गई।

कार में जिंदा जलकर मरने वाले युवकों का नाम गौरव गर्ग, बलरूप सिंह और दीपांशु था। गौरव और बलरूप शिमला के रहने वाले थे, जबकि दीपांशु रेवाड़ी से था। हादसे में बस में सवार 16 अन्य लोग घायल हो गए। 

हादसा 45-46-49-50 के लाइट प्वाइंट पर हुआ। बस धर्मशाला से चंडीगढ़ होते हुए दिल्ली जा रही थी। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार में आग लग गई और बस पलट गई। हादसे के कारण राउंड अबाउट पर भी जाम की स्थिति बन गई। लोगों में भी दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

बचाव अभियान चला कर घायलों को बस से निकाला

हादसे की सूचना मिलते ही सेक्टर 34 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभालने का प्रयास किया। शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

घायलों को सेक्टर 32 ‌स्थित जीएमसीएच ले जाया गया, जहां से कुछ को गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई और सेक्टर 16 हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।

बता दें कि टक्‍कर लगने के बाद बस इस तरह पलटी कि घायलों को बाहर निकालने के लिए फायर बिग्रेड कर्मियों और पुलिस को बचाव अभियान चलाना पड़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें